Dumka News: बासुकिनाथ श्रावणी मेले में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान की मौत
Published by : Guru Swarup Mishra Updated At : 29 Jul 2024 3:59 PM
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे मृतक के परिजन
Dumka News: दुमका के बासुकिनाथ श्रावणी मेले में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान की मौत हो गयी है. मृतक का नाम विजय प्रसाद मंडल है. वह गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के बकसारा गांव का रहनेवाला था.
Dumka News: दुमका नगर : बासुकिनाथ श्रावणी मेले में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवान की मौत हो गयी. मृतक विजय प्रसाद मंडल (51 वर्ष) गोड्डा जिले के पोड़ेयाहाट थाना क्षेत्र के बकसारा गांव का रहनेवाला था. पिछले दिनों विजय रात में खाना खाने के बाद बैरक में सो गया था, लेकिन वह सुबह नहीं जगा. साथियों ने जगाया, तो वह नहीं उठा. इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
जरमुंडी स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
परिजनों ने जानकारी दी है कि 19 जुलाई को दुमका के बासुकिनाथ श्रावणी मेले में ड्यूटी को लेकर उसने योगदान किया था. शनिवार की रात खाना-खाने के बाद बैरक में सो गया था. सुबह नहीं उठने पर साथियों ने उसे जगाने का प्रयास किया. नहीं जागने पर आनन-फानन में उसे जरमुंडी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
दो बच्चों के पिता थे विजय प्रसाद मंडल
अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर जरमुंडी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया. वह दो बच्चों का पिता था.
Also Read: सांसद नलिन सोरेन एएन कॉलेज व एमजी काॅलेज रानीश्वर के जीबी अध्यक्ष बने
Also Read:आवंटन कट जाने से 500 कार्डधारी जुलाई महीने का अनाज पाने से रहे वंचित
Also Read: आक्रोश-काठीकुंड पुलिस के एसआइ पर अमानवीय तरीके से पिटाई का आरोप, दारोगा व एसआई को हटाने की मांग को लेकर साहिबगंज-गोविंदपुर मुख्य पथ को 7 घंटे रखा जाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










