झामुमो कार्यकर्ताओं ने फूंका गोड्डा सांसद का पुतला

दुमका के सिदो कान्हू पोखरा चौक पर गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे का पुतला दहन किया और उनके बयानों को लेकर आक्रोश जताया
दुमका. झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत दुमका के सिदो कान्हू पोखरा चौक पर गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे का पुतला दहन किया और उनके बयानों को लेकर आक्रोश जताया. झामुमो नेताओं-कार्यकर्ताओं ने कहा कि बार-बार डॉ निशिकांत दुबे यह कह रहे हैं कि संताल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ हुआ है. संताल परगना में बंगला बोलने वाले को डॉ दुबे बांग्लादेशी घुसपैठिया मान रहे हैं. अगर बांग्लादेशी घुसपैठ हुआ है, तो केंद्र सरकार क्या कर रही है. केंद्र सरकार उन्हें चिह्नित करें. राज्य में 17-18 साल तो भाजपा की ही सरकार रही, कैसे व कब बंगलादेशी घुसपैठ हो गया. पुतला दहन के कार्यक्रम में केंद्रीय समिति सदस्य अब्दुस सलाम अंसारी, जिला सचिव शिव कुमार बास्की, सिराजुद्दीन अंसारी, इंदु चौबे, पराक्रम शर्मा, प्रकाश सिंह, विजय मल्लाह, मनोज रजक आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










