डीटीओ ने ओवरलोड व बिना कागज के छह वाहनों को किया जब्त

दुमका-रामपुरहाट मुख्य पथ के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र स्थित सरसडंगाल के पास की कार्रवाई
प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ा डीटीओ ने रविवार सुबह वाहन चेकिंग अभियान चलाते हुए छह वाहनों को जब्त किया. जब्ती की कार्रवाई डीटीओ जयप्रकाश करमाली ने दुमका-रामपुरहाट मुख्य पथ के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र स्थित सरसडंगाल के पास की. डीटीओ के नेतृत्व में टीम ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बिना कागजात के ओवरलोड ईंट लदे दो ट्रक, बोल्डर लदे तीन हाइवा के साथ ही धान लदा ट्रक जब्त किया गया. जब्त वाहनों को शिकारीपाड़ा में रखा गया है. डीटीओ श्री करमाली ने बताया कि जब्त वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी. टीम में एमवीआइ अभय कुमार, सीओ कपिलदेव ठाकुर आदि शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










