डीजे वाहन के धक्के से मधुपुर के बाइक सवार अधेड़ की मौत, देवघर के पालोजोरी थाना क्षेत्र के कैराबनी मोड़ के पास की घटना

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 May 2024 8:14 PM

विज्ञापन

मृतक विनोद तुरी (55) देवघर जिला अंतर्गत मधुपुर थाना क्षेत्र के भैरवा नवाडीह गांव का रहनेवाला था. परिजनों ने बताया कि वह गांव के महेंद्र तुरी के साथ बाइक पर सवार होकर दुमका शिक्षा विभाग कार्यालय आ रहे थे

विज्ञापन

दुमका नगर. देवघर जिला अंतर्गत पालोजोरी थाना क्षेत्र के कैराबनी मोड़ के पास डीजे लदा वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मृतक विनोद तुरी (55) देवघर जिला अंतर्गत मधुपुर थाना क्षेत्र के भैरवा नवाडीह गांव का रहनेवाला था. परिजनों ने बताया कि वह गांव के महेंद्र तुरी के साथ बाइक पर सवार होकर दुमका शिक्षा विभाग कार्यालय आ रहे थे. कैराबनी मोड़ के पास डीजे लदा वाहन की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को पालोजोरी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को पीजेएमसीएच रेफर कर दिया गया. जहां चिकित्सक ने गंभीर रूप से घायल विनोद तुरी को मृत घोषित कर दिया. वहीं, महेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया गया है. अस्पताल प्रबंधन के द्वारा घटना की जानकारी नगर थाना को दे दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola