दुस्साहस : पूर्व सैनिक और बेटे को पोल से बांधकर पीटा, बेटे की मौत, पत्नी पर लगाया डायन-बिसाही का आरोप

Updated at : 04 Mar 2025 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
crime news dumka jharkhand

बायें अस्पताल में इलाजरत पूर्व सैनिक और उनके पास चिंतित परिजन. दायीं ओर पोल से बंधा बेटा. फोटो : प्रभात खबर

Crime News Dumka: दुमका में कुछ लोगों ने एक पूर्व सैनिक और उसके बेटे को पोल से बांधकर लोहे के रॉड से पीटा. पत्नी पर डायन-बिसाही का आरोप लगाकर उसके साथ भी मारपीट की. पत्नी ने सास के साथ भागकर किसी तरह जान बचा ली, लेकिन बदमाशों की पिटाई से पूर्व सैनिक के बेटे की मौत हो गयी.

विज्ञापन

Crime News: दुमका जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत सदर प्रखंड की माल भंडारो पंचायत के पकड़िया गांव में पूर्व सैनिक की पत्नी चुड़की रानी पर डायन-बिसाही का आरोप लगाते हुए मारपीट की गयी. उसे बचाने के लिए उसकी बहू गयी, तो उसके साथ भी मारपीट की गयी. किसी तरह साह-बहू ने भागकर अपनी जान बचायी. बीच-बचाव करने गये पूर्व पूर्व सैनिक बथन राणा और उनके बेटे नरेश राणा को पोल में बांधकर लोहे के रॉड से पीटकर अधमरा कर दिया. बदमाशों ने बथन राणा के हाथ में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये. उधर, अस्पताल में इलाज के दौरान उनके बेटे नरेश राणा की मौत हो गयी.

परिजनों ने इन लोगों पर लगाया मारपीट करने का आरोप

पीड़ित के परिजनों ने मारपीट करने वालों में गुलाब मड़ैया, डीबू मड़ैया, बबलू मड़ैया, चुन्नूलाल मड़ैया, रूबीलाल मड़ैया की संलिप्तता बतायी है. कहा है कि गुलाब मड़ैया और उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने घटना को अंजाम दिया है. इस पूरे घटनाक्रम में गांव का कोई व्यक्ति उनके सहयोग के लिए आगे नहीं आया. किसी तरह सूचना दुमका में रहने वाली बेटी मीनू को मिली, तो उसने दुमका मुफस्सिल थाने की पुलिस को जानकारी दी. मीनू अपने भैया, भाभी, पिता और मां को लेकर अस्पताल जा रही थी. रास्ते में उसे पुलिस की गाड़ी दिखी, तो उन लोगों ने घटनाक्रम से अवगत कराया.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

बेटी मीनू का आरोप- नक्सल विचारधारा का है गुलाब

नरेश की बहन मीनू ने कहा कि गांव में रहने वाला गुलाब मड़ैया दबंग है. वह अपने पिता की तबीयत खराब रहने पर उसकी मां पर डायन-बिसाही का आरोप लगाया करता था. इन्हीं सब विवादों के बाद नरेश के परिवार ने मुफस्सिल थाने में शिकायत की थी. यह बात अगस्त 2024 की है. इस शिकायत के बाद पुलिस ने उसे थाने में बुलवाया था. तब उसने यह कहकर सुलह कर लिया था कि बथन राणा उनके बड़े पिताजी की तरह हैं और चुड़की बड़ी मां की तरह. अब इस तरह का आरोप-प्रत्यारोप वह नहीं करेगा. इसके बाद भी वह अक्सर इस परिवार को जान से मारने की धमकी दिया करता था. मीनू के मुताबिक, गोबिंद मड़ैया नक्सल विचारधारा का और आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति है. मीनू के आरोपों के मुताबिक, गोबिंद ने उसके पिता के हाथ पर गोली भी चलायी है, जिससे उनकी हथेली में गहरा जख्म हुआ है.

क्या कहते हैं एसपी

दुमका के एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने कहा है कि घायल अवस्था में पिता-पुत्र को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के क्रम में बेटे की मौत की सूचना मिली है. पुलिस जांच कर रही है. डायन-बिसाही के आरोप से जुड़ा क्या मामला है, इसकी जांच की जायेगी. दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. घटना को अंजाम देने वाले जल्द पुलिस की हिरासत में होंगे.

इसे भी पढ़ें

झारखंड में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, टोंटो के जंगल में मिला हथियारों का जखीरा

साइबर ठगी का सदमा सह न सका झारखंड का किसान, 68 हजार रुपए गंवाने के बाद लगा ली फांसी

4 मार्च को कहां है सबसे सस्ता सिलेंडर, आपके यहां कितनी है 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत, यहां देखें

Weather Today: रांची, जमशेदपुर समेत कई जिलों में पारा गिरा, झारखंड में 2-4 डिग्री तक और घटेगा पारा

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola