Weather Today: रांची, जमशेदपुर समेत कई जिलों में पारा गिरा, झारखंड में 2-4 डिग्री तक और घटेगा पारा

Updated:
विज्ञापन

झारखंड का मौसम.

Aaj Ka Mausam: Weather Today: रांची, जमशेदपुर समेत झारखंड के कई जिलों में तापमान में गिरावट आयी है. झारखंड में कैसा है आज का मौसम और आने वाले दिनों में तापमान घटेगा या बढ़ेगा, आईएमडी ने दिया अपडेट.

विज्ञापन

Aaj Ka Mausam: झारखंड के तापमान में गिरावट शुरू हो गयी है. आने वाले 3 दिन तक तापमान में और गिरावट दर्ज की जायेगी. यही वजह है कि दिन में तेज धूप और गर्मी के बावजूद सुबह और शाम लोगों को ठंड महसूस हो रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि आने वाले 3 दिन में झारखंड के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना है. आइए, जानते हैं झारखंड में आज का मौसम कैसा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

रांची का न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री गिरा

मौसम केंद्र रांची ने बताया है कि पछले 24 घंटे के दौरान राजधानी रांची के अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है, तो न्यूनतम तापमान में 3.7 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आयी है. रांची का अधिकतम तापमान मंगलवार को 29.8 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक है. यहां का न्यूनतम तापमान घटकर 15.2 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक है.

जमशेदपुर के उच्चतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट

पूर्वी सिंहभूम जिले में भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 2.9 डग्री घटकर 34.5 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है. यहां का न्यूनतम पारा 3.9 डिग्री सेल्सियस घटकर 17 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 0.2 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

डाल्टेनगंज का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री

डाल्टेनगंज में अधिकतम तापमान 1.1 डिग्री सेंटीग्रेड घटकर 34.1 डिग्री हो गया है, जो आज के सामान्य तापमान से 1.9 डिग्री अधिक है. वहीं, यहां के न्यूनतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के बाद यह 15.1 डिग्री सेल्सियस हो गया है, जो सामान्य से 0.3 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है.

बोकारो में तापमान में गिरावट के बाद भी पारा सामान्य से अधिक

बोकारो थर्मल के अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री सेंटीग्रेड वृद्धि हुई है और न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आयी है. अधिकतम तापमान में वृद्धि के बाद यह 35.2 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 5.6 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक है.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

चाईबासा का न्यूनतम तापमान हुआ सामान्य

पश्चिमी सिंहभूम जिले में भी न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गयी है. चाईबासा का अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेंटीग्रेड घटकर 35.4 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक है. यहां के न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री की गिरावट के बाद यह 16.6 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंच गया है.

झारखंड में 24 घंटे के दौरान कहीं नहीं हुई बारिश

मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड का मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेंटीग्रेड सरायकेला में रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम न्यून��म तापमान गुमला जिले में दर्ज किया गया. गुमला का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेंटीग्रेड रहा.

रांची का सबसे कम उच्चतम तापमान कांके में

राजधानी रांची के 3 केंद्रों हिनू, नामकुम और कांके के अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें, तो हिनू का उच्चतम तापमान 29.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. नामकुम का उच्चतम पारा 30.6 डिग्री और न्यूनतम पारा 14 डिग्री रहा. कांके का उच्चतम तापमान 29.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया.

इसे भी पढ़ें

Aaj Ka Mausam: सताने लगी गर्मी, 38.9 डिग्री पहुंचा झारखंड का पारा, न्यूनतम तापमान में होगी 3-4 डिग्री की गिरावट

Ranchi Weather: रांची में 24 घंटे में इतना गिर गया तापमान, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola