Aaj Ka Mausam: सताने लगी गर्मी, 38.9 डिग्री पहुंचा झारखंड का पारा, न्यूनतम तापमान में होगी 3-4 डिग्री की गिरावट

Updated:
विज्ञापन

झारखंड में बढ़ गया है अधिकतम तापमान.

Aaj Ka Mausam: झारखंड में अभी से गर्मी सताने लगी है. अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच गया है. न्यूनतम तापमान भी 21 डिग्री के पार चला गया है. आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट आने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है.

विज्ञापन

Aaj Ka Mausam: झारखंड में अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच गया है. न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 15.5 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है. इसलिए लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है. हालांकि, मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में झारखंड के न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की जायेगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि महज 3 दिन में तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

अधिकतम तापमान में आयेगी 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट

रांची के हिनू स्थित मौसम केंद्र ने बताया है कि रविवार को आसमान साफ और मौसम शुष्क रहा. अगले 3 दिन तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद 2 दिन में इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है.

न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की आयेगी गिरावट

मौसम वैज्ञानिक ने यह भी बताया है कि राज्य में अगले 2 दिन के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने के संकेत नहीं हैं. इसके बाद 3 दिन में न्यनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट हो सकती है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

बहरागोड़ा का उच्चतम तापमान 38.9 डिग्री सेंटीग्रेड हुआ

पिछले 24 घंटे की बात करें, तो राज्य में सबसे अधिक उच्चतम तापमान पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा में रिकॉर्ड किया गया. यहां का उच्चतम तापमान 38.9 डिग्री दर्ज किया गया. झारखंड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेंटीग्रेड हजारीबाग में दर्ज किया गया.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

रांची का अधिकतम पारा 33.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

राजधानी रांची के तापमान की बात करें, तो 2 मार्च को हिनू का उच्चतम तापमान 33.3 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंच गया है. नामकुम में उच्चतम तापमान 31.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया है.

रांची का न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री अधिक

रांची का उच्चतम तापमान रविवार को सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक रहा, तो न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री अधिक हो गया है. जमशेदपुर का उच्चतम पारा 37.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक है. डाल्टेनगंज का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री है, जो सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री है, जो सामान्य से 3.1 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है.

चाईबासा का उच्चतम तापमान सामान्य से 7.1 डिग्री अधिक

बोकारो के उच्चतम तापमान कती बात करें, तो यह 33.8 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक है. यहां का न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 6.2 डिग्री अधिक है. चाईबासा का उच्चतम पारा 37.1 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 7.1 डिग्री अधिक है. यहां का न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेंटीग्रेड है, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है.

इसे भी पढ़ें

Maiya Samman Yojna : मंईयां सम्मान की राशि पर साइबर ठगों की नजर, भूल से भी न करें ये गलती नहीं तो पड़ जाएगा डाका

रोज खतरों से खेलते हैं भुईयां पट्टी के लोग, सुरंग से टपकते बूंद-बूंद पानी से ऐसे बुझती है प्यास

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola