अनुबंध कर्मचारी संघ ने की समस्याओं पर चर्चा

अनुबंध कर्मचारी संघ ने की समस्याओं पर चर्चा
दुमका. इंडोर स्टेडियम में फूलो झानो मुर्मू एनएचएम अनुबंध कर्मचारी संघ की बैठक संघ के अध्यक्ष एनी स्वेता टुडू की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में विगत दिनों मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सौंपे गये मांग-पत्र पर कार्रवाई के संबंध में मंगलवार को शिष्टमंडल द्वारा सिविल सर्जन से मिलने करने का निर्णय लिया गया. इसके साथ ही अन्य सभी प्रखंड के कर्मियों के जनवरी माह के मानदेय का अविलंब भुगतान करने की मांग करने की सहमति बनी. जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम सभी एनएचएम अनुबंध कर्मी एकजुट होकर अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रखकर पूरा करने का आग्रह करेंगे. जिला सचिव एली बागे ने कहा के हम सभी एनएचएम अनुबंधकर्मी वर्षों से अल्प मानदेय पर कार्य कर रहे हैं. समय पर मानदेय नहीं मिलने पर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. बैठक में कोषाध्यक्ष पुष्पा सोरेन, सुशारना सोरेन ,गीता कुमारी, अग्नेष हेंब्रम, ज्योति सोरेन, प्रेमा आई वी सोरेन, स्नेहलता बासकी, रोसलिन हांसदा, अन्ना सेफाली सोरेन, प्रेमलता मरांडी समेत अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










