कंप्यूटर ऑपरेटर पर लगा यौन शोषण का आरोप

Updated:
विज्ञापन
कंप्यूटर ऑपरेटर पर लगा यौन शोषण का आरोप

युवती ने एसपी को आवेदन देकर कार्रवाई करने की लगायी गुहार

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमका सरैयाहाट थाना क्षेत्र की युवती ने इसी थाना में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते एसपी को आवेदन दिया है. युवती का आरोप है कि वह पिछले तीन साल से उसके साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करते आ रहा है. कभी तारापीठ ले जाकर होटल में ठहरा कर यौन शोषण करता था, तो कभी घर आकर यौन शोषण करता था. एक बार युवती यौन शोषण से गर्भवती भी हुई थी. आरोपी ने दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया. युवक हर महीने पत्नी का दर्जा देते हुए पैसा भी भेजा करता था. आरोपों के मुताबिक उसने उससे सभी तरह के कागजात फोन पर मंगाया था. बाद में युवक की भाभी से युवती को पता चला कि उसकी शादी कहीं तय हो गयी है. तब वह 9 अप्रैल को सरैयाहाट थाने में मामला दर्ज कराने गयी. आरोपी ने थाने से डांट डपटकर भगा दिया. दोबारा थाने नहीं आने का धमकी दी. एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि आवेदन उन तक नहीं पहुंचा है. मिलने पर जांचोपरांत कार्रवाई की जायेगी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola