ePaper

मांझी थान में बोंगा बुरु की अब हर रविवार को होगी पूजा

Updated at : 19 Oct 2025 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
मांझी थान में बोंगा बुरु की अब हर रविवार को होगी पूजा

ग्रामीणों की पहल पर संताल आदिवासी समुदाय ने पारंपरिक पूजा स्थल मांझी थान में साप्ताहिक पूजा शुरू की.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,जामा जामा प्रखंड अंतर्गत बरमसिया गांव के तेतरीडंगाल टोला में समाजसेवी सच्चिदानंद सोरेन और गांव के मांझी बाबा, नायकी, गुडित, जोगमांझी, प्राणिक, कुड़म नायकी और ग्रामीणों की पहल पर संताल आदिवासी समुदाय ने पारंपरिक पूजा स्थल मांझी थान में साप्ताहिक पूजा शुरू की. इसके बाद सभी महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चों ने सामूहिक रूप से पूज्य स्थल मांझी थान में पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार धूप, अगरबत्ती, जल, लड्डू के साथ पूजा किया. अब हर रविवार को सामूहिक रूप से मांझी थान में पूजा की जायेगी. ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान समय में धार्मिक आस्था और संस्कृति को बनाए रखने के लिए साप्ताहिक सामूहिक पूजा बहुत जरूरी है. पूजा का आयोजन इष्ट देवता मरांग बुरु के श्रद्धा में किया जा रहा है, जिसे संताल आदिवासी के लोग अपने आराध्य देव के रूप में पूजते हैं. ग्रामीणों के अनुसार साप्ताहिक बोंगा बुरु का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक एकता, आध्यात्मिक शांति और सांस्कृतिक विरासत को संजोना है और नये पीढ़ी को हस्तांतरित करना है. यह पहल खासकर युवा पीढ़ी और बच्चों को अपनी परंपरा से जोड़ने के लिए की गयी है, ताकि वे अपने रीति-रिवाजों को समझें, उसका सम्मान करें और गर्व का अनुभव करें. इसके साथ-साथ बच्चों को सकारात्मक दिशा में चलने के लिए प्रोत्साहित करना भी है. साप्ताहिक मांझी थान बोंगा बुरु सामाजिक समरसता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. साप्ताहिक मांझी थान बोंगा बुरु से गांव व परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और भाईचारा बढ़ेगा. इसके साथ-साथ धर्म, संस्कृति और सभ्यता को बचाये रखने में मदद मिलेगी. मांझी थान बोंगा बुरु के बाद सभी मरांग बुरु भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया. साप्ताहिक बोंगा बुरु में पुतुल मरांडी, चुड़की किस्कू, बाहामुनी मरांडी, उषा किस्कू, रवींद्र मुर्मू, लिलमुनी मरांडी, किरण किस्कू, रविन्द्र सोरेन, दिलीप हांसदा, विजय सोरेन, रमेश हांसदा, प्रदीप किस्कू, जगन हांसदा, अजित सोरेन, छोटेलाल कोल, किरण टुडू, सोनमुनी सोरेन, फुलमुनी मरांडी, अनिता मरांडी, विणा सोरेन के साथ काफी संख्या में महिला- पुरुष व बच्चे उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola