ePaper

भाजपा ने एसआइआर कइ प्रक्रिया व जरूरत की दी जानकारी

Updated at : 21 Dec 2025 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा ने एसआइआर कइ प्रक्रिया व जरूरत की दी जानकारी

दुमका में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में एसआइआर (मतदाता सूची पुनरीक्षण) पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संसद में दिए गए भाषण का प्रदर्शन करके मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता और लोकतंत्र मजबूत करने के लिए विशेष सघन पुनरीक्षण की जरूरत पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को एसआइआर की प्रक्रिया, उद्देश्य और क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी गई। जिला पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर जनता को जागरूक कर सघन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन

संवाददाता, दुमका. एसआइआर को लेकर व्यापक जन-जागरूकता और संगठनात्मक तैयारी के उद्देश्य से रविवार को भारतीय जनता पार्टी के दुमका जिला कार्यालय में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. एसआइआर से संबंधित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संसद में दिये गये महत्वपूर्ण भाषण का प्रदर्शन किया गया. मंत्री अमित शाह के भाषण के माध्यम से मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विशेष सघन पुनरीक्षण की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला गया. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए यह आवश्यक है कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो और अपात्र प्रविष्टियों को निष्पक्ष रूप से हटाया जाये. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को एसआइआर की प्रक्रिया, उसके उद्देश्य और क्रियान्वयन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गयी. जिला पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक जाकर आम जनता को जागरूक करें और विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं. कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गौरवकांत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश मुर्मू, निवास मंडल, अंजुला मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष मार्शल ऋषिराज टुडू, धर्मेंद्र सिंह, बबलू मंडल, दीपक स्वर्णकार, नवल किस्कू, फारूख अनवर, श्रीधर दास, रमेश मुर्मू, अजय गुप्ता, दिनेश सिंह, ओम केसरी, मनोज सिंह पहाड़िया, किशोरेंद्र दास, मनीष कुमार, मिथिलेश झा, नंद किशोर मंडल, रानी सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola