भारतीय जनता पार्टी ने निकाली तिरंगा यात्रा, सेना के सम्मान में किया जयघोष

Updated:
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी ने निकाली तिरंगा यात्रा, सेना के सम्मान में किया जयघोष

भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की.

विज्ञापन

प्रभात खबर टोली, दुमका दुमका जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी ने तिरंगा यात्रा निकाली और भारतीय सेना के सम्मान में जयघोष किया. यह यात्रा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष में निकाली गयी थी. इसमें भारतीय सेना ने पाकिस्तान स्थित आतंकी कैंपों को ध्वस्त कर दिया था. जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र के तालझारी बाजार में भाजपा जिला अध्यक्ष गौरवकांत प्रसाद और मंडल अध्यक्ष अनूप कुमार के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गयी. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की. भारतीय सेना के जयघोष के साथ पैदल मार्च किया. तिरंगा यात्रा में सहारा मंडल अध्यक्ष मुरलीधर मंडल, सुबोध दत्ता, उमाकांत मोदी, बालकृष्ण पांडे, सचिन राव, बलराम यादव, अशोक कुमार मोदी आदि शामिल थे. रानीश्वर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली. भारतीय सेना के सम्मान में जयघोष किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ””””भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद””””, और ””””भारतीय सेना जिंदाबाद”””” जैसे नारे लगाये. तिरंगा यात्रा में पूर्व जिला अध्यक्ष परितोष सोरेन, रघुनाथ दत्त, रुद्रनाथ गोराई, अजय सिंह, बिमान सिंह,विश्वनाथ घोष,मिठुन दास , सुभद्रा मल्लिक, कार्तिक घोष,संदीप दे, गणेश दास, विनोद राय,उत्तम चटर्जी, बबलू मंडल, डबलू गोराई आदि शामिल थे. इधर, शिकारीपाड़ा में भी तरुण नंदी व विकास भगत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारतीय सेना की सफलता से देश का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है. तिरंगा यात्रा में हेमंत साहा, सूरज कुमार पाल, धीरज रजक, जयदेव गोस्वामी आदि शामिल थे. काठीकुंड में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली और भारतीय सेना के सम्मान में जयघोष किया. इस दौरान मंडल अध्यक्ष अभिजीत सुमन सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि सेना हमारी सीमाओं के साथ-साथ आत्मविश्वास और गौरव की भी रक्षा करती है. तिरंगा यात्रा में राजू दत्ता, बिनोद मंडल, मनोज हांसदा, शशिकांत साह आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Kumar

लेखक के बारे में

By Rakesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola