ePaper

आपनार आतो कामी को लेकर करें प्रचार-प्रसार : बीडीओ

Updated at : 18 Jan 2026 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
आपनार आतो कामी को लेकर करें प्रचार-प्रसार : बीडीओ

पंचायत सचिवों को विशेष अभियान चलाकर गांव-स्तर पर प्रचार-प्रसार करने तथा अधिकतम लाभार्थियों को पंजीकृत कराने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रामगढ़. रोजगार की तलाश में मजदूरों द्वारा अन्य प्रांतों में हो रहे पलायन में कमी लाने के लिए जिला प्रशासन की महत्वाकांक्षी पहल आपनार आतो कामी की तैयारी को लेकर प्रखंड कार्यालय, रामगढ़ सभागार में बैठक की. कार्यक्रम के सफल संचालन एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी देते हुए बीडीओ ने संबंधित कर्मियों को कहा कि कार्यक्रम में श्रम विभाग, कल्याण गुरुकुल, उन्नति, मनरेगा, कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, रोजगार, उद्योग विभागों, बैंकिंग व सहायता केंद्र समेत 12 स्टॉल लगाये जायेंगे. बीडीओ ने संबंधित पंचायत सचिवों को निर्देश देते हुए कहा कि अपने पंचायतों में कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक योग्य लोगों को को शिविर में शामिल करायें. बीडीओ ने कहा कि कंजवे व बौड़िया पंचायतों में मजदूरों के पलायन का प्रतिशत अधिक होने के कारण कार्यक्रम का मुख्य फोकस इन्हीं पंचायतों पर होगा. इसलिए इन पंचायत सचिवों को विशेष अभियान चलाकर गांव-स्तर पर प्रचार-प्रसार करने तथा अधिकतम लाभार्थियों को पंजीकृत कराने का निर्देश दिया. शिविर में लाभार्थी श्रमिकों के पंजीकरण तथा लाभ प्रदान प्रक्रिया के लिए लाभार्थियों को आवश्यक कागजात के रूप में आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड की छायाप्रति, आय, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र, पैन कार्ड आदि लेकर आने की जानकारी देने का निर्देश भी पंचायत सचिवों को दिया गया. कंजवे पंचायत में 21 जनवरी को एवं बौड़िया पंचायत में 14 फरवरी को आपनार आतो कामी कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. बीडीओ कमलेंद्र कुमार सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ-साथ पंचायत सचिव तथा अन्य कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola