Bottom Neews : कार्यस्थल पर नहीं मिले सूचना पट्ट, बीडीओ ने कर्मियों पर लगाया जुर्माना

बीडीओ कमलेंद्र कुमार सिन्हा ने प्रखंड की सिठला बी पंचायत में संचालित विकास योजनाओं का औचक निरीक्षण किया.
सिठला बी पंचायत में सिंचाई कूप निर्माण में मिली खामी, कार्रवाई की दी चेतावनी प्रतिनिधि, रामगढ़ बीडीओ कमलेंद्र कुमार सिन्हा ने प्रखंड की सिठला बी पंचायत में संचालित विकास योजनाओं का औचक निरीक्षण किया. सिलठा बी गांव में निमकी देवी, जवाहरलाल मंडल, गुलिया देवी, टिंकू राय, सनत किस्कू, कालेश मंडल के सिंचाई कूप निर्माण का निरीक्षण किया. पोड़ेपानी में जनार्दन राय, हरि प्रसाद मंडल, लक्ष्मण मंडल, टेकलाल मंडल, कमलाकांत मंडल के कूप निर्माण द्वारपहाड़ी में मंगल मुर्मू व रमेशलाल मुर्मू के कूप निर्माण की जांच की गयी. सभी कूपों में योजना संबंधी विवरण को लेकर कार्यस्थल पर सूचना पट्ट नहीं लगाये जाने को लेकर बीडीओ ने प्रति योजना 1000 रुपये का जुर्माना संबंधित कर्मियों पर लगाया. सिंचाई तालाब निर्माण के लाभुक चंदू राय, टेकलाल मंडल के तालाब योजना में भी कार्यस्थल सूचना पट्ट नहीं था. इन पर भी प्रति योजना 1000 रुपये का जुर्माना लगाया है. मानक अनुसार निर्माण नहीं होने सभी योजनाओं में कार्य के अनुसार मापी पुस्तिका तैयार कर भुगतान करने का निर्देश बीडीओ ने जेइ को दिया. पंचायत के पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक को चेतावनी दी कि कि पंचायत में चल रही योजनाओं की गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर मुखिया, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक, कनीय अभियंता समेत सभी संबंधित कर्मियों पर नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जायेगी. मौके पर सहायक अभियंता विकास कुमार, कनीय अभियंता विकास कुमार, रविंद्र कुमार मंडल, प्रखंड कृषि पदाधिकारी आशीष रंजन, प्रखंड लिपिक अमित कुमार, पंचायत सचिव जितेंद्र सिंह, ग्राम रोजगार सेवक राजकुमार दास, मनोज कुमार कुमार मंडल, राम कुमार ठाकुर मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




