अष्टमी तिथि पर बासुकिनाथ मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी

Updated:
विज्ञापन
अष्टमी तिथि पर बासुकिनाथ मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी

नये साल के आगमन को लेकर धार्मिक पर्यटकों का आना शुरू हो गया है.

विज्ञापन

35 हजार श्रद्धालुओं ने किया फौजदारीनाथ को जलाभिषेक प्रतिनिधि, बासुकिनाथ पौष माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि रविवार पर फौजदारीनाथ दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. नये साल के आगमन को लेकर धार्मिक पर्यटकों का आना शुरू हो गया है. करीब 35 हजार शिवभक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. भक्तों ने बाबा फौजदारीनाथ की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की. वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडितों के द्वारा षोडशोपचार विधि से पूजा-अर्चना की गयी. मंदिर पुजारी ने भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना व शृंगार पूजा की. पुरोहितों ने दूध, दही, घी, गुड़, भांग, ईख का रस, गंगाजल आदि से पंचामृत स्नान कराया. चार बजे भोर से मंदिर प्रांगण में भक्तों का तांता लगा रहा. सरकारी पूजा के दौरान पुरोहित ने षोडशोपचार पूजा की. सरकारी पूजा के बाद मंदिर गर्भगृह का गेट भक्तों के लिए खोल दिया गया. सुबह से ही जलार्पण का जो सिलसिला शुरू हुआ. वह शाम तक चलते रहा. श्रद्धालुओं ने पवित्र शिवगंगा में आस्था की डुबकी लगाकर बाबा फौजदारीनाथ की पूजा-अर्चना की. पंडित सुधाकर झा ने बताया कि शिव के पंचाक्षरी मंत्र का जप व अभिषेक करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है. इसके साथ ही भक्तों ने मनौतियों को लेकर बच्चों के मुंडन संस्कार, भोलेनाथ व माता पार्वती का गठबंधन, शृंगार पूजन, शांति पूजन, जप अनुष्ठान, महामृत्युंजय मंत्र जप, कालसर्प दोष शांति पूजन समेत अन्य धार्मिक अनुष्ठान नियम निष्ठापूर्वक संपन्न कराये. मंदिर परिसर हर-हर महादेव के नारे से गुंजायमान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola