युवती के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास, विरोध करने पर किया जानलेवा हमला

हंसडीहा थाना क्षेत्र के जियाजोरी गांव की घटना, छानबीन में जुटी पुलिस
दुमका नगर. हंसडीहा थाना क्षेत्र के जियाजोरी गांव में आरोपियों ने युवती से दुष्कर्म करने का प्रयास किया. विरोध करने पर युवती को पटक कर बेरहमी से मारपीट की. युवती के पिता उसे बचाने आये तो आरोपियों ने मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. आरोपी युवती के पिता को तब तक पीटते रहे, जब तक कि वह बेहोश नहीं हो गयी. युवती गांव के लोगों से मदद के लिये गुहार लगाती रही. पर किसी ने मदद नहीं की. जब युवती के भाई ने पुलिस आने की बात कहकर शोर मचाया तो आराेपी घटनास्थल से फरार हो गये. तब किसी तरह युवती और उसके पिता घर में घुस गये. इसके बाद भी आरोपियों का तांडव जारी रहा. एबुलेंस से तीनों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां युवती और उसके पिता का इलाज चल रहा है. युवती ने बताया कि सोमवार की शाम में दिगंबर महतो, कार्तिक महतो, भूदेव महतो अचानक उसके घर में घुस गये. गलत काम करने का प्रयास किया. मदद को चिल्ला रही थी तो पिता पहुंच गये और बेटी को बचाने का प्रयास करने लगे. आरोपियों ने युवती के पिता को पीटते हुए गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. इसी दौरान भूदेव महतो की पत्नी अंजली देवी और कार्तिक महतो की पत्नी खुशबू देवी ने भी धारदार हथियार और लाठी से मारपीट की. नवंबर में मां को निर्वस्त्र कर पीटा था, चार मई से है गायब तीनों आरोपियों ने कहा जैसे तुम्हारी मां को मारे हैं, उसी तरह पिता-पुत्र और पुत्री की हत्या कर पूरे परिवार को समाप्त कर देंगे. किसी तरह जान बचाकर तीनों पीजेएमसीएच पहुंचे. घटना की सूचना मिलते ही जरमुंडी एसडीपीओ संतोष कुमार दल बल के साथ पीजेएमसीएच पहुंचे और घायलों से पूरी घटना की जानकारी ली. एसडीपीओ संतोष कुमार अस्पताल से भूदेव महतो और कार्तिक महतो को साथ ले गये. युवती ने कहा पहले भी आरोपियों ने उनलोगों के साथ मारपीट की थी. नवंबर मां शाम में पूजा कर रही थी. उस वक्त आरोपियों ने पूजा घर से घसीटते हुए बाहर निकाला और निर्वस्त्र कर पीटा था. युवती ने बताया चार मई को मां अचानक गायब हो गयी. खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नही चल पाया. फोटो 16 डीयूएम 102 पीेजेएमसीएच में आरोपी से पूछताछ करती पुलिस
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




