Lead News : बाबा साहेब की बातों को मान लिया गया होता तो देश में नहीं होती घटनाएं

Updated at : 25 Apr 2025 7:59 PM (IST)
विज्ञापन
Lead News : बाबा साहेब की बातों को मान लिया गया होता तो देश में नहीं होती घटनाएं

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब देश का विभाजन ही नहीं चाहते थे. बाद में उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अगर धर्म के आधार पर देश का विभाजन हो रहा है, तो आबादी का भी इसी आधार पर ट्रांसफर हो जाना चाहिए.

विज्ञापन

दुमका में भाजपा द्वारा आयोजित आंबेडकर सम्मान संगोष्ठी में बोले प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी

संवाददाता, दुमकाभाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्रीधर दास की अध्यक्षता में शुक्रवार को श्रीरामपाड़ा स्थित केबी वाटिका परिसर में ””भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान संगोष्ठी”” का आयोजन हुआ. इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल हुए. उन्होंने कहा कि बाबा साहेब देश का विभाजन ही नहीं चाहते थे. बाद में उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अगर धर्म के आधार पर देश का विभाजन हो रहा है, तो आबादी का भी इसी आधार पर ट्रांसफर हो जाना चाहिए. धर्म के आधार पर पाकिस्तान बन रहा है, तो मुस्लिम को वहां भेज देना चाहिए. बाबा साहेब आंबेडकर की बातों को अगर उस वक्त मान लिया गया होता तो आज देश में जो घटनाएं हो रही है. वह नहीं होती. कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते कहा नेहरू को आंबेडकर पसंद नहीं थे. कांग्रेस ने उनके साथ लगातार अन्याय किया, उन्हें चुनाव में हराने से लेकर संसद के सेंट्रल हॉल में उनकी तस्वीर न लगाने तक कांग्रेस की सोच में उनके लिए कोई सम्मान नहीं था. यह भारतीय जनता पार्टी ही है, जिसने उन्हें सच्चे अर्थों में भारतरत्न दिया. संसद के सेंट्रल हॉल में उनकी तस्वीर लगवाकर उन्हें यथोचित सम्मान प्रदान किया. कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव के वक्त कांग्रेस-झामुमो-राजद के नेता दुष्प्रचार कर रही थे कि अगर एनडीए की सरकार आयी तो संविधान समाप्त कर देगी, आरक्षण समाप्त कर देगी जिसका दूर दूर तक वास्तविकता से कोई नाता नहीं था. पार्टी ने तय किया कि जनता को वास्तविकता जानना चाहिए कि किस प्रकार जिन्होंने 70 साल तक इस देश पर राज किया उनलोगों ने बाबा साहब के साथ कितना दुर्व्यवहार किया. किस प्रकार अपमानित किया किस प्रकार उपेक्षा की.

मंत्री ने संविधान की शपथ लेकर शरीयत को सर्वोपरि बताया : बाबूलाल

उन्होंने हेमंत सरकार के मंत्री हफीजुल हसन पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि संताल परगना से आनेवाला एक मंत्री संविधान की शपथ लेकर शरीयत को सर्वोपरि बताता है. जब एक संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति कहता है कि मुसलमान कब्र में नहीं है, सड़क पर आयेगा तो मार-काट होगी, तो यह बाबा साहब के संविधान का खुला अपमान है. मुर्शिदाबाद जैसे हालात पैदा करने का षड्यंत्र झामुमो और उसके नेता कर रहे हैं, जिसे भाजपा कभी बर्दाश्त नहीं करेगी. वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद ने कहा कि डॉ आंबेडकर का जीवन देश के लिए समर्पित था. कांग्रेस और झामुमो जैसी पार्टियों ने उन्हें केवल भाषणों में याद किया, जबकि भाजपा ने उनके विचारों को नीति और नीयत दोनों में आत्मसात किया है. पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि आंबेडकर जी चाहते थे कि हर बच्चा – चाहे वो किसी भी जाति, वर्ग या समुदाय से हो, समान अवसर पाये, समान शिक्षा पाये. वहीं कांग्रेस- झामुमो जैसी पार्टियां बाबा साहब के नाम का उपयोग तो करती हैं, लेकिन उनके विचारों को जमीन पर लागू करने में पूरी तरह विफल रही हैं. जिला मीडिया सह प्रभारी नवल किस्कू ने बताया जिलाध्यक्ष गौरवकांत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निवास मंडल, अमरेंद्र सिंह, सीताराम पाठक, अनुज आर्या, अमिता रक्षित, गौरीशंकर यादव, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद सिंह बिट्टू, मार्शल ऋषिराज टुडू, बबलू मंडल, विवेकानंद राय, जिला मंत्री सोनी हेंब्रम, कालेश्वर लायक, मृणाल मिश्रा, ओम केसरी, जीतलाल राय, दिनेश सिंह, दीप्तांशु कोचगवे, रूपेश मंडल, ममता साह, रघुनाथ रजक, दीपक बाउरी, पूनम देवी, उषा दास, माइनो मुर्मू, मणिलाल गृही, अजय सिंह, नकुल साह, राजू दर्बे, बिनोद यादव, अनूप कुमार, संतोष सोरेन, टिंकू गण, गायत्री जायसवाल, दिनेश राम, गौतम रजक आदि ने निर्दोष पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. मंच संचालन अमन राज ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola