लोरेंसिया मुफस्सिल की और अजीत यादव हंसडीहा थानेदार बने

Updated:
विज्ञापन
लोरेंसिया मुफस्सिल की और अजीत यादव हंसडीहा थानेदार बने

जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है.

विज्ञापन

संगम पाठक को नगर थाने से तालझारी भेजा गया संवाददाता, दुमका जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है. जारी आदेश के अनुसार तालझारी और हंसडीहा थाना प्रभारी का भी पदस्थापन किया गया है. आदेश के तहत पुलिस निरीक्षक सत्यम कुमार को मुफ्फसिल थाना प्रभारी से हटाकर रानीश्वर प्रभाग का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है. वहीं पुलिस निरीक्षक लोरेंसिया केरकेट्टा को रानीश्वर प्रभाग से हटाकर मुफस्सिल थाने का थाना प्रभारी बनाया गया है. इसी क्रम में पुलिस अवर निरीक्षक विरेंद्र कुमार सिंह को पुलिस केंद्र दुमका से स्थानांतरित कर सदर प्रभाग का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है. पुलिस अवर निरीक्षक अजीत कुमार यादव को तालझारी थाना प्रभारी से हटाकर हंसडीहा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. वहीं पुलिस अवर निरीक्षक संगम पाठक को नगर थाना दुमका से स्थानांतरित कर तालझारी थाना का प्रभारी बनाया गया है. आदेश में सभी संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने नवीन पदस्थापन स्थल पर अविलंब योगदान देकर अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया है. तबादले के बाद जिले में विधि-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद जतायी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola