नाबालिग को भगाने का आरोपी राजमिस्त्री गुजरात से गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
नाबालिग को भगाने का आरोपी राजमिस्त्री गुजरात से गिरफ्तार

मामले को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे गंभीर बताते हुए घंटों नगर थाना में प्रदर्शन कर नाबालिग की सकुशल बरामदगी की मांग की थी.

विज्ञापन

न्यायालय में पेश करने के बाद भेजा गया दुमका केंद्रीय कारा संवाददाता, दुमका दुमका नगर थाना क्षेत्र की नाबालिग छात्रा को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी युवक को नगर थाने की पुलिस ने गुजरात से बरामद कर दुमका लाया. आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को आरोपी मो शाहिद को केंद्रीय कारा भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के दुधानी निवासी मो शाहिद पर नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप है. इस संबंध में नाबालिग के पिता ने नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी थी. बताया कि उनकी बेटी शहर के एक हाइस्कूल में कक्षा 10वीं की छात्रा है. 18 दिसंबर को वह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी. खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तब परिजनों को जानकारी मिली कि मो शाहिद ने उनकी बेटी को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया है. शिकायत के साथ नाबालिग के पिता ने आरोपी युवक के साथ ली गयी सेल्फी भी पुलिस को सौंपी थी. बताया कि आरोपी मो शाहिद पेशे से राजमिस्त्री है. दो बच्चों का पिता भी है. मामले को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे गंभीर बताते हुए घंटों नगर थाना में प्रदर्शन कर नाबालिग की सकुशल बरामदगी की मांग की थी. इसके बाद नगर थाने पहुंचे पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया था. पुलिस ने टेक्निकल सेल की मदद से दोनों की लोकेशन ट्रेस की. नगर थाने की टीम को गुजरात भेजा गया, जहां से नाबालिग लड़की और आरोपी युवक को बरामद कर दुमका लाया गया. इधर, मामले में नाबालिग का न्यायालय में धारा 183 के तहत बयान दर्ज कराया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola