सत्संग के सानिध्य में जीवन का सार है

Updated at : 24 May 2017 5:11 AM (IST)
विज्ञापन
सत्संग के सानिध्य में जीवन का सार है

बासुकिनाथ : जरमुंडी प्रखंड के हरिपुर बाजार स्थित काली मंदिर प्रांगण में बह रही है भक्ति की धारा. महिला व पुरुष अखंड संकीर्तन स्थल पर परिक्रमा कर पुण्य के भागी बन रहे हैं. माता काली की पूजा -अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना कर रहे हैं. बाबा अरण्यानंद के प्रवचन को सुनने लोगों की भीड़ […]

विज्ञापन

बासुकिनाथ : जरमुंडी प्रखंड के हरिपुर बाजार स्थित काली मंदिर प्रांगण में बह रही है भक्ति की धारा. महिला व पुरुष अखंड संकीर्तन स्थल पर परिक्रमा कर पुण्य के भागी बन रहे हैं. माता काली की पूजा -अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना कर रहे हैं. बाबा अरण्यानंद के प्रवचन को सुनने लोगों की भीड़ जुटी.उन्होंने कहा कि सत्संग के सानिध्य में ही जीवन का सार पता चलता है, ये जीवन के मुक्ति के पथ को प्रशस्त करता है. उन्होंने कहा कि भगवान राम के आदर्श जीवन पर लोगों को विस्तार से बताया.

कहा मर्यादा पुरुषोतम राम के जीवन से लोगों को सीख लेने की जरूरत है. मानव का जीवन तो भगवान की भक्ति के लिए होता है. भगवान की भक्ति से मनुष्य जीवन सफल होता है. मानव के उत्पति के बारे में भक्तों को जानकारी दी गयी.उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति सत्कर्म व यज्ञ नहीं करेगा उसे मनुष्य योनि में जन्म लेना ही निरर्थक .अखंड संकीर्तन के सफल संचालन में संघ के सनातन गण, मिलन दे, राजू दे, पवन दे, विजय दे, वामदेव दत्ता, धनपति, देवाशीष दत्ता, सिराज दे, शीतल भुंई आदि सदस्य लगे हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola