दुमका में मंत्री अमर बाउरी व लोइस मरांडी ने की घोषणा

दुमका : भू-राजस्व एवं युवा खेल कार्य व संस्कृति मंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा है कि सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के दिग्घी कैंपस में जल्द ही भव्य स्टेडियम का निर्माण होगा. स्टेडियम के निर्माण से यहां खेल को बढ़ावा मिलेगा. जैव विविधता दिवस पर विवि में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने यह घोषणा की. […]
दुमका : भू-राजस्व एवं युवा खेल कार्य व संस्कृति मंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा है कि सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के दिग्घी कैंपस में जल्द ही भव्य स्टेडियम का निर्माण होगा. स्टेडियम के निर्माण से यहां खेल को बढ़ावा मिलेगा. जैव विविधता दिवस पर विवि में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने यह घोषणा की.
उन्होंने कहा कि संताल परगना के युवा फुटबाॅल और तीरंदाजी में ही नहीं क्रिकेट, एथलेटिक्स, बैडमिंटन और कबड्डी जैसे खेल में भी अच्छा करते रहे हैं. ऐसे में यह स्टेडियम और महत्वपूर्ण साबित होगा. उन्होंने कहा कि एसकेएमयू ने मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए 25 एकड़ जमीन दी है. ऐसे में अपने कैंपस के विस्तार के लिए इस विवि को बारापलासी के बैसा में वह जमीन उपलब्ध करायी जायेगी, जिसे हासिल करने के लिए एसकेएमयू ने तमाम प्रक्रियाएं 2002 में ही पूरी कर ली थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




