बैसा में जमीन मिली तो बनेगा इंजीनियरिंग कॉलेज : वीसी

Updated at : 21 May 2017 4:52 AM (IST)
विज्ञापन
बैसा में जमीन मिली तो बनेगा इंजीनियरिंग कॉलेज : वीसी

74 एकड़ भूखंड पर इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने की है योजना राजस्व मंत्री अमर कुमार बाउरी से भी मिलेंगे दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय पूर्व में जिस स्थल को अपना कैंपस बनाने के लिए चिह्नित किया था, भागलपुर रोड में जामा प्रखंड के बारापलासी के समीप बैसा मौजा के उक्त भूखंड को लेने की तैयारी […]

विज्ञापन

74 एकड़ भूखंड पर इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने की है योजना

राजस्व मंत्री अमर कुमार बाउरी से भी मिलेंगे
दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय पूर्व में जिस स्थल को अपना कैंपस बनाने के लिए चिह्नित किया था, भागलपुर रोड में जामा प्रखंड के बारापलासी के समीप बैसा मौजा के उक्त भूखंड को लेने की तैयारी में जुटा हुआ है. संभावना है कि वीसी प्रो डॉ मनोरंजन प्रसाद सिन्हा इस संदर्भ में दुमका पहुंच रहे भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री अमर कुमार बाउरी से भी मिलेंगे तथा उक्त जमीन को दिलाने का आग्रह करेंगे. प्रभात खबर से बातचीत में वीसी ने कहा कि लगभग 74 एकड़ का वह भूखंड अगर मिल गया
तो वहां विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने की पहल करेगा. साथ ही साथ वहां नये-नये विभाग संचालित किये जायेंगे. जिनमें बायोटेक्नोलॉजी, बायो केमिसट्री, फिजियोथेरेपी, अप्लायड फिजिक्स के अलावा लिंग्विस्टिक डिपार्टमेंट‍्स खोले जायेंगे तथा सेल्फ फिनांस स्कीम के तहत इन कोर्स को चलाया जायेगा.
25 एकड़ दी गयी है मेडिकल कॉलेज को
विवि ने अपने दिग्घी कैंपस में उपलब्ध 109 एकड़ में से 25 एकड़ जमीन मेडिकल कॉलेज के लिए सरकार को दे दी थी. हालांकि सरकार ने उसके बदले कोई जमीन उपलब्ध नहीं कराया है. अगर बैसा वाला भूखंड विश्वविद्यालय को मिल जायेगा, तो यह विश्वविद्यालय अपने दूसरे कैंपस में भी कई तरह के शैक्षणिक गतिविधि को बढ़ावा दे पाने में सक्षम होगा.
मास्टर प्लान के अनुरूप होंगे निर्माण
वीसी ने कहा कि मास्टर प्लान के अनुरूप ही दिग्घी कैंपस के सारे निर्माण कार्य होंगे, ताकि दीर्घकालिक आवश्यकताओं की पूर्ति भी हो और बेहतर ढंग से कैंपस का विकास हो सके. उन्होंने बताया कि प्लान के तहत ही कैंपस में पौधारोपण तक कराया जायेगा, ताकि प्राकृतिक सौंदर्य इस कैंपस में और बढ़ सके. उन्होंने कहा कि पहाड़ी टीले को बिना नुकसान पहुंचाये ही कार्य होंगे. उन्होंने आर्किटेक्ट कंपनी द क्रिएटर्स के प्रतिनिधि के संग इस मास्टर प्लान पर चर्चा की और इसकी एक बड़ी प्लैक्स उपलब्ध करवाने को कहा, ताकि परिसर में हॉर्डिंग के रूप में इसे प्रदर्शित किया जा सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola