हत्यारोपित दंपति सड़क हादसे में घायल, रेफर

Updated at : 18 May 2017 6:36 AM (IST)
विज्ञापन
हत्यारोपित दंपति सड़क हादसे में घायल, रेफर

बासुकिनाथ : जरमुंडी थानान्तर्गत देवघर-बासुकिनाथ मुख्यमार्ग पर विराजपुर गांव के समीप बुधवार को अनियंत्रित ट्रक एवं बाइक में जोरदार टक्कर हो गयी. जिसमें हत्या के आरोपित प्रमोद यादव एवं उसकी पत्नी बेबी देवी गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों कुशमाहा चिंकनिया गांव का रहनेवाला है. सूचना मिलने के बाद एएसआइ राजेश पासवान पुलिस बल […]

विज्ञापन

बासुकिनाथ : जरमुंडी थानान्तर्गत देवघर-बासुकिनाथ मुख्यमार्ग पर विराजपुर गांव के समीप बुधवार को अनियंत्रित ट्रक एवं बाइक में जोरदार टक्कर हो गयी. जिसमें हत्या के आरोपित प्रमोद यादव एवं उसकी पत्नी बेबी देवी गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों कुशमाहा चिंकनिया गांव का रहनेवाला है. सूचना मिलने के बाद एएसआइ राजेश पासवान पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. घायल का इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी पहुंचाया. जहां डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिये बाहर रेफर किया. पुलिस दोनों घायल को पुलिस अभिरक्षा में दुमका सदर अस्पताल भेजा.

डाॅक्टर ने दोनों की स्थिति काफी नाजुक बताया. ज्ञात हो कि प्रमोद यादव एवं उसकी पत्नी बेबी देवी पर मां मंजु देवी को रामनवमी के दिन निर्ममतापूर्वक गला रेत कर हत्या कर देने का आरोप है. मामले में पति पत्नी फरार चल रहे थे. दुर्घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी को छोड़कर भाग गया. पुलिस ने ट्रक एवं बाइक को जब्त कर थाना ले आया.

ज्ञात हो कि जरमुंडी थानान्तर्गत जोगियामोड़ में बीते पांच अप्रैल को तुलसी महतो की पत्नी मंजु देवी की हत्या उसकी बेटी बेबी देवी एवं दामाद प्रमोद यादव ने मिलकर कर दिया था. इस मामले में तुलसी महतो ने दामाद एवं बेटी पर हत्या कर देने का मामला दर्ज कराया है. जमीन विवाद में दामाद ने सास की हत्या की थी जिसमें सहयोग उसकी पत्नी ने भी किया था. हत्या का प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में लगी हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola