दहेज के लिए विवाहिता को जलाने का प्रयास, पति गिरफ्तार

Updated at : 16 May 2017 4:04 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता को जलाने का प्रयास, पति गिरफ्तार

हंसडीहा : जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के भौड़िया गांव में रीता देवी नाम की महिला को उसके ससुराल वालों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा इस क्रम में केरोसिन उड़ेल कर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किये जाने का मामला सामने आया है. रीता के पिता ने इस मामले में दामाद रोहित यादव […]

विज्ञापन

हंसडीहा : जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के भौड़िया गांव में रीता देवी नाम की महिला को उसके ससुराल वालों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा इस क्रम में केरोसिन उड़ेल कर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किये जाने का मामला सामने आया है. रीता के पिता ने इस मामले में दामाद रोहित यादव के अलावा ससुर कदरू यादव व सास उमा देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए रोहित यादव को गिरफ्तार कर लिया है. घटना शनिवार शाम की है. जानकारी के मुताबिक रोहित व उसके घरवाले रीता को मायके से 80 हजार रुपये लाने का दवाब दे रहे थे. आरोप के मुताबिक ससुरालवालों ने केरोसिन उड़ेल दिया और आग लगा दी, जिससे वह झुलस गयी. उसे इलाज के लिए देवघर ले जाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola