मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
Updated at : 14 May 2017 1:38 AM (IST)
विज्ञापन

रोष. प्रोन्नति की मांग को लेकर शिक्षक नेताओं का आमरण अनशन शुरू, कहा दुमका : प्रोन्नति और स्थानांतरण के मुद्दे पर झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले दुमका के चार शिक्षक नेताओं ने जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के समक्ष शनिवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया है. अनशन पर बैठे जिला अध्यक्ष रसिक […]
विज्ञापन
रोष. प्रोन्नति की मांग को लेकर शिक्षक नेताओं का आमरण अनशन शुरू, कहा
दुमका : प्रोन्नति और स्थानांतरण के मुद्दे पर झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले दुमका के चार शिक्षक नेताओं ने जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के समक्ष शनिवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया है. अनशन पर बैठे जिला अध्यक्ष रसिक बास्की, प्रधान सचिव विश्वनाथ गोरायं, जिला अंकेक्षक बाल किशोर कापरी एवं रामगढ़ प्रखंड के संघीय सदस्य अमित कुमार की हौसला अफजाई करने के लिए अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्यामकिशोर सिंह गांधी ने कहा कि विभाग के अधिकारियों के उदासीन रवैये की वजह से आंदोलन मजबूरी बन गयी है.
उन्होंने कहा कि बार-बार ध्यानाकर्षण के बाद भी जायज मांगों को पूरी किये जाने की बजाय उसे टालना या उसकी अनदेखी करना गलत है. उन्होंने कहा कि जब तक जायजा मांगें पूरी नहीं की जायेगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. जिला अध्यक्ष रसिक बास्की ने कहा कि जब तक प्रोन्नति नहीं दी जायेगी, तब तक शिक्षकों का स्थानांतरण भी नहीं करने दिया जायेगा. स्थानांतरण करने के लिए उन्होंने शिक्षकों से अधीक्षा लिये जाने की मांग की, ताकि शिक्षिकाओं को किसी भी तरह का कठिनाई का सामना न करना पड़े. आमरण अनशन की इस सभा को विश्वनाथ गोरायं, पूनम भगत, हरिदासी मिर्धा, नीलू नलिनी टुडू, दिवाकांत पत्रलेख, प्रियंकर परमेश, नरेश चंद्र मंडल, अश्विनी कुमार, दिलीप कुमार झा, जयकिशोर मंडल, गणेश प्रसाद साह, प्रणति काहली, हेमंत कुमार साह, टुनटुन कुमार, मीना नाजरीता टुडू, राजेश कुमार भगत, बुधन सोरेन, सुरेश मुर्मू, प्रभाकर कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




