शारीरिक जांच परीक्षा में 50 छात्र चयनित

दुमका : प्लस टू जिला स्कूल में एनसीसी प्रथम वर्ष में नामांकन के लिए अंतिम शारीरिक जांच परीक्षा शनिवार को संपन्न हुआ. इस जांच परीक्षा में 36 झारखंड बटालियन एनसीसी के धनबाद के कमान अधिकारी कर्नल वीए मधु के आदेशानुसार सूबेदार दर्शन एवं जिला स्कूल के एसोसिएट एनसीसी पदाधिकारी रघुनंदन मंडल ने 70 छात्रों की […]
दुमका : प्लस टू जिला स्कूल में एनसीसी प्रथम वर्ष में नामांकन के लिए अंतिम शारीरिक जांच परीक्षा शनिवार को संपन्न हुआ. इस जांच परीक्षा में 36 झारखंड बटालियन एनसीसी के धनबाद के कमान अधिकारी कर्नल वीए मधु के आदेशानुसार सूबेदार दर्शन एवं जिला स्कूल के एसोसिएट एनसीसी पदाधिकारी रघुनंदन मंडल ने 70 छात्रों की अंतिम शारीरिक जांच की. जिसमें सीना, लंबाई, सीटअप, पुशअम, हाथ और पैर की बनावट के अलावा सभी अंगों की बारीकी से जांच की गयी.
जांच परीक्षा के दौरान 50 छात्रों को शारीरिक जांच में योग्य पाया गया. एनसीसी पदाधिकारी श्री मंडल ने बताया कि इन 50 छात्रों की चिकित्सकीय जांच की जायेगी. चिकित्सकीय जांच में सफल छात्रों का नामांकन प्रथम वर्ष में किया जाएगा. बताया कि कोर्स द्विवर्षीय है, जिसमें छात्रों को परेड, फायरिंग, युद्ध कौशल, आपदा प्रबंधन, सेल्फडिफेंस के साथ-साथ पूर्ण सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे. अवसर पर प्रभारी प्राचार्य मो आइनुलहक अंसारी, वरीय शिक्षक, ब्रजकिशोर झा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




