दुमका में आंधी-बारिश के बाद बिजली गुल, जलापूर्ति ठप

दुमका : उपराजधानी दुमका में हल्की आंधी-बारिश में बिजली गुल होना तथा जलापूर्ति प्रभावित होना आम बात हो चुकी है. गुरुवार को अपराह्न तीन बजे पंद्रह-बीस मिनट तक चली हवा तथा आधे घंटे की बारिश से जहां शहर के कई हिस्सों में घंटों बिजली की आपूर्ति प्रभावित रही, वहीं मसलिया फीडर देर रात तक चालू […]
दुमका : उपराजधानी दुमका में हल्की आंधी-बारिश में बिजली गुल होना तथा जलापूर्ति प्रभावित होना आम बात हो चुकी है. गुरुवार को अपराह्न तीन बजे पंद्रह-बीस मिनट तक चली हवा तथा आधे घंटे की बारिश से जहां शहर के कई हिस्सों में घंटों बिजली की आपूर्ति प्रभावित रही, वहीं मसलिया फीडर देर रात तक चालू नहीं किया जा सका.
इसी फीडर से बास्कीचक तक जलापूर्ति यूनिट के लिए बिजली की आपूर्ति होती है. रात के नौ बजे तक इस फीडर में फाॅल्ट तलाशा और सुधारा नहीं जा सका था. बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहने की वजह से शहर में शाम के वक्त पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी. जिले में शाम के वक्त लगभग चालीस लाख लीटर जल की आपूर्ति होती है और इतना ही जल सुबह आपूर्ति होती है. मिली जानकारी के मुताबिक रात में इस फीडर का फाॅल्ट नहीं सुधरा, तो सुबह भी नगरवासियों को पानी मिल पाना संभव नहीं होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




