हल्की बारिश से खुली सफाई की पोल

दुमका : शहर के मुख्य बाजार की सड़क पर हल्की बारिश आते ही चलना मुश्किल हो जाता है. बारिश के कारण नालियों का गंदा पानी और कचरा नाली से बाहर निकल कर सड़कों पर बहने लगता है. जिस कारण राहगीरों के अलावा खरीदारी करने आये लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. […]
दुमका : शहर के मुख्य बाजार की सड़क पर हल्की बारिश आते ही चलना मुश्किल हो जाता है. बारिश के कारण नालियों का गंदा पानी और कचरा नाली से बाहर निकल कर सड़कों पर बहने लगता है. जिस कारण राहगीरों के अलावा खरीदारी करने आये लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.
गंदा पानी और निकले कचरे के कारण सड़क पूरी तरह से गंदगी से भर जाता है. बदबू के कारण आने जाने वाले लोगों को नाक में रूमाल लेकर चलना पड़ता है. वही दुकानदारों को इस परेशानी से रोज दो चार होना पड़ता है पर उनकी इस परेशानी का समाधान करने का पहल किसी ने नही किया है. दुकानदारों की माने तो बारिश के मौसम में हर रोज गंदा पानी और कचरा दुकान के अंदर भी घुस जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




