दुमका जेल में अनशन व मौन व्रत पर प्रदीप यादव

दुमका : झारखंड विकास मोरचा के केंद्रीय प्रधान महासचिव व विधायक प्रदीप यादव ने दुमका के सेंट्रल जेल में अनशन के साथ-साथ मौन व्रत का आंदोलन शुरू कर दिया है. पार्टी सूत्रों ने जेल में उनके द्वारा अनशन किये जाने व मौन व्रत रखने की जानकारी दी है. 5 मार्च को प्रदीप यादव एवं अन्य […]
दुमका : झारखंड विकास मोरचा के केंद्रीय प्रधान महासचिव व विधायक प्रदीप यादव ने दुमका के सेंट्रल जेल में अनशन के साथ-साथ मौन व्रत का आंदोलन शुरू कर दिया है. पार्टी सूत्रों ने जेल में उनके द्वारा अनशन किये जाने व मौन व्रत रखने की जानकारी दी है. 5 मार्च को प्रदीप यादव एवं अन्य के खिलाफ अडाणी के पावर प्लांट को लेकर गोड्डा में हुई जन सुनवाई के दौरान पुलिस पर पथराव तथा सरकारी कामकाज में बाधा डालने के आरोप में गोड्डा मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी तथा गायघाट में पावर प्लांट के विरोध में किये गये आमरण अनशन के दौरान 22 अप्रैल को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था.
श्री यादव को मंगलवार को ही गोड्डा से दुमका सेंट्रल जेल स्थानांतरित किया गया था. सूत्रों के मुताबिक जेल में प्रदीप यादव केवल नींबू-पानी ले रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




