ढिबरी से घर में लगी आग, हजारों की संपत्ति स्वाहा
Updated at : 10 May 2017 8:55 AM (IST)
विज्ञापन

काठीकुंड : प्रखंड के शिवतल्ला गांव के रखिशोल मरांडी के घर में आग जाने से हजारों की संपत्ति जल कर राख हो गयी. घटना सोमवार देर रात की है. जानकारी के अनुसार बच्चा ढिबरी की रोशनी में पढ़ाई करने के बाद ढिबरी लेकर किताब रखने घर के अंदर घुसा. उसी वक्त घर में टंगे कपड़े […]
विज्ञापन
काठीकुंड : प्रखंड के शिवतल्ला गांव के रखिशोल मरांडी के घर में आग जाने से हजारों की संपत्ति जल कर राख हो गयी. घटना सोमवार देर रात की है. जानकारी के अनुसार बच्चा ढिबरी की रोशनी में पढ़ाई करने के बाद ढिबरी लेकर किताब रखने घर के अंदर घुसा. उसी वक्त घर में टंगे कपड़े में आग लग गयी और देखते ही देखते छप्पर में आग लग गयी. आग की लपटें व आवज सुनकर आंगन में सोया परिवार जाग गया तथा गांव वालों की मदद से आग बुझाने लग गये. लेकिन तब तक तीन कमरों में रखा धान जल कर राख हो गया.
हालांकि किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ. मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन करने वाला रखिशोल अब दूसरों के घर मे शरण लेकर रह रहा है. अंचलाधिकारी को आवेदन देकर मुआवजे की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




