वैशाख पूर्णिमा आज श्रद्धालुओं की जुटेगी भीड़

Updated at : 10 May 2017 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
वैशाख पूर्णिमा आज श्रद्धालुओं की जुटेगी भीड़

बासुकिनाथ : वैशाख पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को बाबा फौजदारीनाथ का जलाभिषेक के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी. मंदिर में संभावित भीड़ को लेकर मंदिर प्रबंधन ने तैयारी पूरी कर ली है. मंदिर प्रभारी सह अंचलाधिकारी प्रमेश कुशवाहा एवं मंदिर प्रबंधक चंद्रशेखर झा ने बताया कि मंदिर का पट तीन बजे भोर […]

विज्ञापन
बासुकिनाथ : वैशाख पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को बाबा फौजदारीनाथ का जलाभिषेक के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी. मंदिर में संभावित भीड़ को लेकर मंदिर प्रबंधन ने तैयारी पूरी कर ली है.
मंदिर प्रभारी सह अंचलाधिकारी प्रमेश कुशवाहा एवं मंदिर प्रबंधक चंद्रशेखर झा ने बताया कि मंदिर का पट तीन बजे भोर में खुलेगा तथा सरकारी पूजा के बाद जलार्पण शुरू होगा. पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं के जलार्पण करने की संभावना है. बाबा फौजदारीनाथ पर जल चढ़ाने के लिए मंगलवार से ही शिवनगरी बासुकिनाथ में शिवभक्तों का पहुंचना शुरू हो गया है. ताकि वे मंदिर गर्भगृह का पट खुलते ही बाबा फौजदारीनाथ का सबसे पहले दर्शन-पूजन कर सके. वुध पूर्णिमा के कारण बाबा मंदिर में स्थानीय व दूर-दराज गांवों से भी काफी भीड़ जुटेगी. हिंदू संस्कृति में पूर्णिमा का काफी महत्व है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola