ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत
Updated at : 05 May 2017 9:23 AM (IST)
विज्ञापन

जामा : ट्रक की चपेट में आने से गुरुवार को एक 28 वर्षीय युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना दुमका देवघर पथ के महारो के पास की है. उक्त युवक धनबाद जिले के भूली नगर स्थित श्याम बाजार का रहने वाला बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार अरुण कुमार एक […]
विज्ञापन
जामा : ट्रक की चपेट में आने से गुरुवार को एक 28 वर्षीय युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना दुमका देवघर पथ के महारो के पास की है. उक्त युवक धनबाद जिले के भूली नगर स्थित श्याम बाजार का रहने वाला बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार अरुण कुमार एक कंस्ट्रक्शन में काम करता था. जामा थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रक के चालक के विरुद्ध धारा 279,304ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है. वहीं दूसरी घटना में ऑटो ने एक राहगीर को ठोकर मार दी. हालांकि उसे हल्की चोट लगी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




