खंडित मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक प्रक्रिया से शुरू
Updated at : 05 May 2017 7:31 AM (IST)
विज्ञापन

फौजदारीनाथ दरबार. खंडित प्रतिमाओं का कराया गया शांति पूजन, विसर्जन व प्रायश्चित हवन, आठ तक बंद रहेगी श्रृंगार पूजा माता काली, भगवान शंकर, माता अन्नपूर्णा, भगवान शंकर सहित तीन बसाहा एवं माता तारा की होगी प्राण प्रतिष्ठा बासुकिनाथ : बाबा फौजदारीनाथ दरबार में गुरुवार को विभिन्न देवी देवताओं की नयी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक […]
विज्ञापन
फौजदारीनाथ दरबार. खंडित प्रतिमाओं का कराया गया शांति पूजन, विसर्जन व प्रायश्चित हवन, आठ तक बंद रहेगी श्रृंगार पूजा
माता काली, भगवान शंकर, माता अन्नपूर्णा, भगवान शंकर सहित तीन बसाहा एवं माता तारा की होगी प्राण प्रतिष्ठा
बासुकिनाथ : बाबा फौजदारीनाथ दरबार में गुरुवार को विभिन्न देवी देवताओं की नयी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक रीति रिवाज से शुरू हो गयी है. पंडित दिवाकर झा के नेतृत्व में 21 पंडितों द्वारा नयी मूर्ति का अधिष्ठापन प्रक्रिया करायी जा रही है. मंदिर पंडितों द्वारा गुरुवार को विभिन्न देवी देवताओं की खंडित प्रतिमाओं का षोड्शोपचार विधि से शांति पूजन, विसर्जन पूजा एवं प्रायश्चित हवन किया गया. मंत्र ध्वनि के बीच पंडितों ने हवन कुंड में आहुति देकर इस धार्मिक अनुष्ठान का संपन्न कराया. मंदिर न्यास समिति के सहयोग से पंडा धर्मरक्षिणी सभा द्वारा मंदिर प्रांगण में भव्य तरीके से धार्मिक अनुष्ठान हो रहा है.
मंदिर प्रबंधक चंद्रशेखर झा एवं सहायक प्रबंधक सुभाष राव ने बताया कि पंडा धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष मनोज पंडा को फिलहाल दो लाख रुपये इस धार्मिक अनुष्ठान के संचालन हेतु दिया गया. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वैदिक रीति रिवाज से विभिन्न देवी देवताओं की नयी मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा अागामी आठ मई सोमवार को विधि विधानपूर्वक संपन्न हो जायेगा. माता काली, भगवान शंकर, माता अन्नपूर्णा भगवान शंकर सहित, माता लक्ष्मी, भगवान विष्णु,
कार्तिकेय, कीर्तिमुख, तीन बसाहा एवं माता तारा की संगमरमर की आकर्षक नयी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी. मंदिर प्रबंधक चंद्रशेखर झा एवं सहायक प्रबंधक सुभाष राव ने बताया कि मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मंदिर प्रांगण में श्रृंगार पूजा नहीं होगी. इसके लिए मंदिर के सूचना पट पर नोटिस लगा दिया गया है. उन्होंने बताया कि अागामी आठ मई सोमवार तक मंदिर में अखंड संकीर्तन एवं श्रृंगार पूजा नहीं होगी. इस अनुष्ठान में पंडित दिवाकर झा, हरिओम झा, सुबोध झा, प्यारेलाल झा, पंचानंद झा, कुंदन झा, सारंग झा, जितेंद्र झा, जन्मेजय, गौतम पत्रलेख, निवास झा, गजांनद झा आदि पंडित लगे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




