विधायक फंड से निर्मित रंगमंच का हुआ उदघाटन
Updated at : 05 May 2017 7:29 AM (IST)
विज्ञापन

रंगमंच बनने से लोगों को कार्यक्रम के आयोजन में होगी सुविधा बासुकिनाथ : तालझारी बाजार के समीप विधायक बादल पत्रलेख की निधि से निर्मित रंगमंच का उदघाटन हुआ. पूर्व प्रमुख एवं वरीय सामाजिक कार्यकर्ता लखीनारायण दत्ता फीता काटकर उदघाटन किया. अवसर पर उन्होंने कहा कि इसके बनने से कई तरह के धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम […]
विज्ञापन
रंगमंच बनने से लोगों को कार्यक्रम के आयोजन में होगी सुविधा
बासुकिनाथ : तालझारी बाजार के समीप विधायक बादल पत्रलेख की निधि से निर्मित रंगमंच का उदघाटन हुआ. पूर्व प्रमुख एवं वरीय सामाजिक कार्यकर्ता लखीनारायण दत्ता फीता काटकर उदघाटन किया. अवसर पर उन्होंने कहा कि इसके बनने से कई तरह के धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति में कलाकारों को सुविधाएं मिलेगी.
लोगों की मांग पर विधायक ने अपने निधि से रंगमंच को ग्रामीण विकास विभाग से बनवाया. विधायक के इस पहल का लोगों ने स्वागत किया. प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष श्यामसुंदर मोदी ने भी लोगों को संबोधित किया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि अशोक यादव, मुकेश यादव, अनुज कुमार, धीरेंद्र यादव, बसंत यादव, जगदीश राव, महेश साह, सपन दत्ता, राजू दत्ता, जवाहर झा, प्रमोद दत्ता, पंचानन दत्ता आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




