आंधी में बिजली तार पर वृक्ष गिरा, एक घर क्षतिग्रस्त

सरैयाहाट : बीते 80 घंटे से सरैयाहाट बिजली ठप है़ बिजली तो सब स्टेशन तक पहुंची पर सोमवार को तेज आये आंधी तूफान के कारण बिजली सबस्टेशन के ही निकट एक पेड गिर जाने से 11 हजार वोल्ट बिजली का खंम्भा एक घी में गिर गया़ घर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया़ घर के […]
सरैयाहाट : बीते 80 घंटे से सरैयाहाट बिजली ठप है़ बिजली तो सब स्टेशन तक पहुंची पर सोमवार को तेज आये आंधी तूफान के कारण बिजली सबस्टेशन के ही निकट एक पेड गिर जाने से 11 हजार वोल्ट बिजली का खंम्भा एक घी में गिर गया़ घर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया़ घर के सदस्य बाल बाल बच गये़ घटना से रधुनाथ मांझी घर के सदस्य काफी भयभीत है़ मुहल्लेवासियों का कहना है कि बिजली तार घर के उपर गिरने से एक बड़ी दुर्घटना टली है़ यह तार मोहल्ले के कई घर के छत होकर गुजरा है़
बिजली का पोल व तार गिरने से सैकड़ों गांवों में बिजली ठप हो गयी है़ बिजली विभाग के कर्मी गिरे हुए पोल व तार को ठीक करने गये तो उक्त मुहल्लेवासियों ने विरोध करते हुए बिजलीकर्मी को काम करने से रोक दिया है़ विभाग के जेइ सत्यनारायण भोक्ता ने कहा कि तत्काल बिजली आपूर्ति चालू करने के लिए तार के नीचे जालीदार जाली लटका दिया जायेगा़ ताकि दुर्धटना से बचा जा सकता है़ बिजली पोल व तार को हटाये जाने की प्रक्रिया तुरंत होना संभव नहीं है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




