झाविमो कार्यकर्ताओं ने निकाला मशाल जुलूस
Updated at : 20 Apr 2017 5:00 AM (IST)
विज्ञापन

विरोध . अडाणी भगाओ, झारखंड बचाओ का िदया नारा गोड्डा में रैयतों के साथ सत्याग्रह पर बैठे पोड़ैयाहाट विधायक पर मुकदमा से नाराज झाविमो कार्यकर्ताओं ने जिले के विभिन्न प्रखंडों में मशाल जुलूस निकाला. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अडाणी भगाओ झारखंड बचाओ का नारा बुलंद किया. दुमका : झारखंड विकास मोरचा द्वारा धर्मेंद्र सिंह बिट्टू […]
विज्ञापन
विरोध . अडाणी भगाओ, झारखंड बचाओ का िदया नारा
गोड्डा में रैयतों के साथ सत्याग्रह पर बैठे पोड़ैयाहाट विधायक पर मुकदमा से नाराज झाविमो कार्यकर्ताओं ने जिले के विभिन्न प्रखंडों में मशाल जुलूस निकाला. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अडाणी भगाओ झारखंड बचाओ का नारा बुलंद किया.
दुमका : झारखंड विकास मोरचा द्वारा धर्मेंद्र सिंह बिट्टू के नेतृत्व में बुधवार को अडाणी भगाओ झारखंड बचाओ के समर्थन में मशाल जुलूस निकाला गया. श्री सिंह ने कहा कि प्रदीप यादव पर किये गये गलत मुकदमा को वापस लेना होगा साथ ही पोड़ैयाहाट के सीओ की अविलंब बरखास्त करना होगा. कहा कि वर्तमान सरकार किसानों की जमीन छीनकर अडानी को देना चाहती है
और जनता के लिए आवाज उठाने पर केस कर दिया जाता है. मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य छोटू मुर्मू, श्यामदेव हेंब्रम, मो जमील अख्तर, मार्था हांसदा, विजय ठाकुर, जहीर खान, हारूण रशीद, प्रमीला सोरेन, मो सरफराज, प्रवीण सिंह, टिंकू खान, विश्वजीत बास्की, अमीन किस्कू, शैलेश बास्की, निर्मल हाजरा, दशरथ बास्की, मो असगर, मो शहनवाज, मो शमीम, अशोक, सोमलाल हांसदा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




