सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार की मौत

Updated at : 19 Apr 2017 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार की मौत

पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले के डामरा गांव के रहने वाले थे शिकारीपाड़ा/दुमका : शिकारीपाडा थाना क्षेत्र मे लोरीपहाड़ी-मलूटी पथ पर घटकपुर के पास सोमवार की देर रात एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिसमें पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले के मोहम्मद बाजार थाना क्षेत्र के डामरा गांव के रहनेवाले एक ही परिवार के चार […]

विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले के डामरा गांव के रहने वाले थे
शिकारीपाड़ा/दुमका : शिकारीपाडा थाना क्षेत्र मे लोरीपहाड़ी-मलूटी पथ पर घटकपुर के पास सोमवार की देर रात एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिसमें पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले के मोहम्मद बाजार थाना क्षेत्र के डामरा गांव के रहनेवाले एक ही परिवार के चार सदस्यों की जान चली गयी, जबकि छह का इलाज रामपुरहाट के सदर अस्पताल में चल रहा है.
इस हादसे में विमान लेट (37), पार्वती लेट (60, विमान लेट की मां) व शिवानी लेट (50, विमान की चाची) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि चालक सिमांतो लेट सहित सात गंभीर व्यक्तियों क्रमश: जयदेव लेट, पिंकी लेट, अर्पिता लेट, अंजली बागती, अनिमा लेट, तिथि लेट को सदर अस्पताल रामपुरहाट में भर्ती कराया गया.
वहां इलाज के क्रम में मंगलवार की सुबह बच्ची तिथि लेट (10) की मौत हो गयी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा मृतकों के शव को अपने कब्जे मे लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल दुमका भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार मृतक विमान लेट अपने परिवार के साथ एक रिश्तेदार की मृत्यु पर उनके घर वीरभूम जिले के ही रामपुरहाट से सटे नारायणपुर के बेला गांव गये थे. बोलेरो से वे सभी सोमवार की देर रात नारायणपुर से अपने घर डामरा लौट रहे थे.
इसी दौरान लोरीपहाड़ी-मलूटी पथ पर घटकपुर के पास तेज गति के कारण बोलेरो अनियंत्रित होकर कई बार पलट गयी, जिससे विमान लेट, उसकी मां पार्वती लेट व चाची शिवानी लेट की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी तथा चालक सहित अन्य घायल हो गये थे.
शिकारीपाड़ा प्रखंड के 20 सूत्री उपाध्यक्ष श्याम मरांडी ने घायलों की सुधि ली. बताया कि बोलेरो के घायल चालक सिमांतो लेट ने उन्हें जानकारी दी नारायणपुर से लौटने के क्रम मे रात 11:15 बजे लोरीपहाड़ी-मलूटी पथ पर एक बाइक मे सवार लोगों ने बोलेरो को रोकना चाहा था. बोलेरो नहीं रोकने पर बाइक द्वारा पीछा किया जा रहा था. इसी दौरान घटकपुर के पास अनियंत्रित होकर बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola