जून में हक व माटी बचाओ आंदोलन के तहत जेवीएम करेगा वृहत कार्यक्रम

Updated at : 12 Apr 2017 5:41 AM (IST)
विज्ञापन
जून में हक व माटी बचाओ आंदोलन के तहत जेवीएम करेगा वृहत कार्यक्रम

दुमका : झारखंड विकास मोरचा की बैठक स्थानीय जन पुस्तकालय में जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बिट‍्टू की अध्यक्षता में हुई, जिसमें मुख्य रुप से पार्टी सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी उपस्थित हुए. बैठक में हूल दिवस के पहले संताल परगना के प्रमंडलीय मुख्यालय में हक व माटी बचाओ कार्यक्रम के तहत वृहत कार्यक्रम करने […]

विज्ञापन

दुमका : झारखंड विकास मोरचा की बैठक स्थानीय जन पुस्तकालय में जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बिट‍्टू की अध्यक्षता में हुई, जिसमें मुख्य रुप से पार्टी सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी उपस्थित हुए. बैठक में हूल दिवस के पहले संताल परगना के प्रमंडलीय मुख्यालय में हक व माटी बचाओ कार्यक्रम के तहत वृहत कार्यक्रम करने की योजना बनायी गयी.

श्री मरांडी ने कहा कि हूल दिवस की सार्थकता को प्रमाणित करने में झारखंड विकास मोरचा का यह कार्यक्रम अहम भूमिका निभायेगी. उन्होंने इसके लिए सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में सघन जनसंपर्क कार्यक्रम चलाने पर बल दिया. बैठक में पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, केंद्रीय समिति सदस्य छोटू मुर्मू, केंद्रीय प्रवक्ता अंजुला मुर्मू,

केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य मार्था हांसदा, अल्पसंख्यक मोरचा के जिला अध्यक्ष जमील अख्तर, शैलेंद्र हेंब्रम, सोनोत हांसदा, राजेश मुर्मू, जगन किस्कू, विजय ठाकुर, रविंद्र मरांडी, वर्धन टुडू, रीमा मुर्मू, सुभाषिनी सोरेन, विपिन मुर्मू, रंजीत दास, गुलजार अंसारी, मोहन साह, सुखलाल सोरेन, फारुख अंसारी, देवेश कुमार, रामेश्वर राय, मिथुन दास आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola