मारपीट के अारोपितों की गिरफ्तारी की मांग

Updated at : 11 Apr 2017 6:03 AM (IST)
विज्ञापन
मारपीट के अारोपितों की गिरफ्तारी की मांग

रानीश्वर : थाना क्षेत्र के महिशबाथान गांव के कुमिरदहा पंचायत के 11 नंबर वार्ड की वार्ड सदस्य पिंकी मंडल ने सोमवार को दुमका के पुलिस उप महानिरीक्षक को आवेदन देकर उनके साथ मारपीट करनेवाले को अबिलंव गिरफ्तार करने की मांग की है. आवेदन में उल्लेख किया है कि कुमिरदहा पंचायत भवन में आठ सितबंर 2016 […]

विज्ञापन

रानीश्वर : थाना क्षेत्र के महिशबाथान गांव के कुमिरदहा पंचायत के 11 नंबर वार्ड की वार्ड सदस्य पिंकी मंडल ने सोमवार को दुमका के पुलिस उप महानिरीक्षक को आवेदन देकर उनके साथ मारपीट करनेवाले को अबिलंव गिरफ्तार करने की मांग की है. आवेदन में उल्लेख किया है कि कुमिरदहा पंचायत भवन में आठ सितबंर 2016 को उनके साथ गांव के ही उत्पल बाउरी,

बच्चू मंडल, सुनील मंडल, प्रसेनजीत मंडल व मृणाल कांति मंडल आदि ने मारपीट की थी. इनलोगों के विरुद्ध दुमका कोर्ट में पीसीआर केस संख्या 515/ 2016 दर्ज किया गया है. पांचों पर जमानती व गैर जमानती वारंट भी निकला है. इसके बावजूद पर अभी तक इनलोगों की गिरफ्तारी नहीं हुई है. आवेदन में बताया गया है कि आरोपित उन्हें डरा धमका रहे हैं. गिरफ्तारी नहीं होने से उनका मनोबल काफी बढ़ गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola