मोबाइल पर कर रहा था बात, हादसे में गयी जान

Updated at : 09 Apr 2017 5:53 AM (IST)
विज्ञापन
मोबाइल पर कर रहा था बात, हादसे में गयी जान

दुमका : रिंग रोड चालू हो जाने के बाद भी शहर के अंदर भारी वाहनों का परिचालन जारी है. शनिवार को बाइक चलाते वक्त एक युवक को मोबाइल पर बात करना इतना महंगा पड़ा कि उसकी जान ही चली गयी. दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग पर एनएच 114 में कुसुमडीह के पास मसानजोर थाना क्षेत्र निवासी 24 […]

विज्ञापन

दुमका : रिंग रोड चालू हो जाने के बाद भी शहर के अंदर भारी वाहनों का परिचालन जारी है. शनिवार को बाइक चलाते वक्त एक युवक को मोबाइल पर बात करना इतना महंगा पड़ा कि उसकी जान ही चली गयी. दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग पर एनएच 114 में कुसुमडीह के पास मसानजोर थाना क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय संतोष सोरेन की मौत डंपर की चपेट में आने से हो गयी. इस हादसे के बाद तेज गति से भाग रहे डंपर को ग्रांट इस्टेट-लाल पोखरा के समीप पीछा कर धर दबोचा. डंपर चालक की पिटाई भी कर दी गयी तथा उसे पुलिस के हवाले कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक संतोष मोबाइल पर बात करते हुए दुमका की ओर आ रहा था. गांव समीप पीछे से आ रहा डंपर ने हाॅर्न दिया लेकिन इसका युवक पर कोई असर नहीं पड़ा. अचानक वह डंपर के आगे आ गया

और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर लाल पोखरा की ओर भागा. पीछा कर रहे कुछ युवकों ने उसे धर दबोचा और पिटाई के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया. हादसे की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी विनय कुमार सिन्हा और एसआइ मनोज मिश्रा मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लिया. काफी देर तक युवक की पहचान नहीं हो सकी लेकिन उसके पास से मिले मोबाइल पर जब बात की गई तो वह मसानजोर इलाके का निकला. सूचना पाकर उसके परिजन थाना आए और पोस्टमार्टम के बाद शव को ले गए. डंपर चालक सिराजुद्दीन अंसारी देवघर के पालोजोरी प्रखंड का रहने वाला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola