शिक्षकों को एसएमएस के माध्यम से एमडीएम की जानकारी देने का निर्देश

Updated at : 08 Apr 2017 10:45 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षकों को एसएमएस के माध्यम से एमडीएम की जानकारी देने का निर्देश

रानीश्वर : राजकीय मध्य विद्यालय रानीग्राम में शुक्रवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सह बीआरसी समन्वयक अरुण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में रानीश्वर शिक्षा अंचल वन व टू के सरकारी शिक्षकों की गोष्ठी हुई. गोष्ठी में बीइइओ श्री शर्मा ने 10 अप्रैल से 26 अप्रैल तक अभियान चलाकर स्कूलों में बच्चों के नामांकन कराने की […]

विज्ञापन
रानीश्वर : राजकीय मध्य विद्यालय रानीग्राम में शुक्रवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सह बीआरसी समन्वयक अरुण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में रानीश्वर शिक्षा अंचल वन व टू के सरकारी शिक्षकों की गोष्ठी हुई. गोष्ठी में बीइइओ श्री शर्मा ने 10 अप्रैल से 26 अप्रैल तक अभियान चलाकर स्कूलों में बच्चों के नामांकन कराने की जानकारी दी.

नामांकन के दौरान प्रतिदिन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के बारे में कहा तथा एमडीएम की समीक्षा की. जिन स्कूलों के शिक्षकों द्वारा एमडीएम की सूचना एसएमएस के माध्यम से नहीं दी जा रही है. वैसे शिक्षकों को एसएमएस के माध्यम से एमडीएम के बारे में जानकारी देने का निर्देश दिया गया है. 4 पल्स व 5 पल्स आयु वर्ग के बच्चों को केजी में नामांकन कराने का भी निर्देश दिया गया.

वर्ग द्वितीय, चतुर्थ व पंचम वर्ग के बच्चों के लिए पुस्तकों का उठाव करने की बात कही गयी है. छात्रवृत्ति वितरण की उपयोगिता प्रमाण पत्र देने व साइकिल वितरण के बारे में प्रतिवेदन देने को कहा गया. एसएमसी की बैठक में सभी सदस्यों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया ताकि किसी भी निर्णय ठोस रूप से लिया जा सके. गोष्ठी में अंचल टू के बीइइओ श्यामसुंदर प्रसाद, बीपीओ, बीआरपी, सीआरपी तथा सभी प्राथमिक, मध्य विद्यालय व उत्क्रमित मध्य विद्यालय के सचिव उपस्थित थे. शनिवार को यूपीएस व एनपीएस स्कूल के सचिवों की गोष्ठी है. जानकारी के अनुसार पहले अंचल वन व अंचल टू के सभी स्कूलों के सचिवों की मासिक बैठक अलग-अलग होती थी. जिसमें एजेंडा में फेरबदल हो जाता था. इसके लिए पीएस, एमएस व यूएमएस की बैठक एक साथ व यूपीएस व एनपीएस की बैठक एक साथ करने का निर्णय लिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola