भगवान राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

बासुकिनाथ : मर्यादा पुरूषोतम भगवान राम के जन्म दिन के पावन अवसर पर रामनवमी का पर्व मनाया गया. इस अवसर पर मंदिर संकीर्तशाला में वुधवार से सार्वजनिक वार्षिक नवरात्रि हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ. भगवान राम का जन्मोत्सव धूमधाम से भक्तों ने मनाया. हरिनाम संकीर्तन समिति के सुभाष राव ने बताया कि अखंड हरिनाम संकीर्तन […]
बासुकिनाथ : मर्यादा पुरूषोतम भगवान राम के जन्म दिन के पावन अवसर पर रामनवमी का पर्व मनाया गया. इस अवसर पर मंदिर संकीर्तशाला में वुधवार से सार्वजनिक वार्षिक नवरात्रि हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ. भगवान राम का जन्मोत्सव धूमधाम से भक्तों ने मनाया. हरिनाम संकीर्तन समिति के सुभाष राव ने बताया कि अखंड हरिनाम संकीर्तन राम धून 9 दिनों तक चलेगा.
भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, माता सीता, हनुमान, गणेश व भोलेनाथ की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा कर पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की गयी. भगवान राम की आरती व स्तुति ढोल नगाड़े के बीच की गयी. इस पावन पर्व पर भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. भगवान राम एक आदर्श पुत्र, आदर्श पति तथा स्नेहवान भाई थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




