हाट से अज्ञात युवक का शव बरामद

रानीश्वर : थाना क्षेत्र के महिषबाथान हटिया परिसर से गुरुवार की सुबह पुलिस ने एक 35 वर्षीय युवक का लावारिस शव बरामद किया है. पुलिस को हटिया परिसर में एक शव पड़ा होने की सूचना मिलने पर रानीश्वर थाना के सअनि दिनेश उरांव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे […]
रानीश्वर : थाना क्षेत्र के महिषबाथान हटिया परिसर से गुरुवार की सुबह पुलिस ने एक 35 वर्षीय युवक का लावारिस शव बरामद किया है. पुलिस को हटिया परिसर में एक शव पड़ा होने की सूचना मिलने पर रानीश्वर थाना के सअनि दिनेश उरांव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया है.
मृत युवक हल्की गुलाबी रंग का एक टी शर्ट व अंडरवीयर पहने हुए था. शव के बगल में एक गमछा व पानी का बोतल पड़ा हुआ था. पुलिस ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है. बुधवार को उक्त युवक को गांव में लोगों ने खाना मांग कर खाते हुए देखा था. गुरुवार की सुबह हटिया परिसर के एक आम के पेड़ के नीचे शव पड़ा हुआ लोगों ने देखा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




