केराेसिन की कालाबाजारी करने का आरोप

Updated at : 29 Mar 2017 6:02 AM (IST)
विज्ञापन
केराेसिन की कालाबाजारी करने का आरोप

रानीश्वर : आपूर्ति विभाग की ओर से प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जविप्र दुकानदारों पर हाट बाजार में वितरण किये जाने के लिए उपलब्ध कराये गये केराेसिन की कालाबाजरी किये जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है. मोहुलबोना पंचायत के जामिल मियां, इनुश मिंया, जमशेद अंसारी, गुलाम अंसारी आदि का कहना है कि कदमा के डीलर […]

विज्ञापन

रानीश्वर : आपूर्ति विभाग की ओर से प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जविप्र दुकानदारों पर हाट बाजार में वितरण किये जाने के लिए उपलब्ध कराये गये केराेसिन की कालाबाजरी किये जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है. मोहुलबोना पंचायत के जामिल मियां, इनुश मिंया, जमशेद अंसारी, गुलाम अंसारी आदि का कहना है कि कदमा के डीलर को हाट बाजार के लिए उपलब्ध कराये गये केराेसिन लोगों को वितरण किये जाने के बदले कालाबाजारी की गयी है. निगरानी समिति के सदस्य सुरेश साव ने बताया कि अलीगंज, सालतोला, बागादाड़ आदि गांवों के डीलर द्वारा हाट में केराेसिन तेल वितरण नहीं किया गया है.

संबंध में प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विपिन किशोर कुंडलेना से पूछे जाने पर बताया कि हाट बाजार के लिए उपलब्ध कराये गये केराेसिन डीलरों के द्वारा शादी व श्राद्ध आदि कार्य के लिये भी उपलब्ध कराया गया है.

अप्रैल से हाट बाजार के लिये नहीं मिलेगा केराेसिन : नये वित्तीय वर्ष से हाट बाजार के लिए उपलब्ध कराये जानेवाला केराेसिन तेल की आपूर्ति बंद हो जायेगी. इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विनय किशोर कुंडलेना ने बताया कि अप्रैल महीने से सफेद राशन कार्ड में भी उपभोक्ताओं को केरेसिन तेल मिलेगा. इसलिए हाट बाजार के लिए आवंटित केराेसिन बंद कर सफेद कार्डधारियों को तेल उपलब्ध कराया जायेगा. एपीएल परिवारों को सफेद कार्ड उपलब्ध करा दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola