वरिष्ठ डाक अधीक्षक ने की व्यवसायिक समीक्षा

दुमका : संताल परगना प्रमंडल के वरिष्ठ डाक अधीक्षक सत्यकाम ने दुमका केंद्रीय अनुमंडल के सभी कर्मचारियों के साथ शिवपहाड़ स्थित डाकघर में व्यवसायिक समीक्षा बैठक की. इस बैठक में वरिष्ठ डाक अधीक्षक ने डाक विभाग की नयी योजनाओं तथा चुनौतियों से अवगत कराया. उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना […]
दुमका : संताल परगना प्रमंडल के वरिष्ठ डाक अधीक्षक सत्यकाम ने दुमका केंद्रीय अनुमंडल के सभी कर्मचारियों के साथ शिवपहाड़ स्थित डाकघर में व्यवसायिक समीक्षा बैठक की. इस बैठक में वरिष्ठ डाक अधीक्षक ने डाक विभाग की नयी योजनाओं तथा चुनौतियों से अवगत कराया. उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में समाप्त हो रहे इस वित्तीय वर्ष में दुमका व्यवसाय विपणन में झारखंड भर में प्रथम स्थान पर रहेगा.
इस दौरान डाक निरीक्षक दुमका केंद्रीय अभिजीत रंजन ने सभी कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष के बचे हुए दिन में अधिकतम प्रयास कर अधिक से अधिक लोगों को डाक विभाग से जोड़ने का निर्देश दिया. इस क्रम में बताया गया कि आनेवाले दिनों में डाकघर मिट्टी के नमूने जांच से लेकर खादी के सामान की बिक्री तक करेगा. इस अवसर पर सहायक डाक निरीक्षक आरएन झा, ग्रामीण डाक सेवक संघ के सचिव शिवराम मुखर्जी आदि ने भी अपने विचारों को रखा. इस अवसर पर डाक अधिदर्शक मो नूर कमर, विमान काहली, मार्केटिंग एक्जिक्युटिव अंजन कुमार दास आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




