रसिक बास्की बने शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष

दुमका : झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक जिलाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह गांधी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संघ के विस्तार व पूर्व के कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया गया. श्री गांधी ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी का दायित्व मिलने व प्रमंडलीय सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी दिये जाने की वजह […]
दुमका : झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक जिलाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह गांधी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संघ के विस्तार व पूर्व के कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया गया. श्री गांधी ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी का दायित्व मिलने व प्रमंडलीय सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी दिये जाने की वजह से जिला अध्यक्ष के पद से त्याग पत्र देने का एलान किया.
उन्होंने ऊर्जावान व जनजातीय समाज से किसी शिक्षक को जिला अध्यक्ष चुने जाने का आह्वान किया, जिस पर प्रणति काहाली ने रसिक बास्की के नाम का प्रस्ताव दिया. सभी सदस्यों ने एक स्वर में रसिक बास्की को जिला अध्यक्ष के लिए चयनित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




