नपं बासुकिनाथ खुले में बनेगा शौचमुक्त

Updated at : 26 Mar 2017 3:29 AM (IST)
विज्ञापन
नपं बासुकिनाथ खुले में बनेगा शौचमुक्त

जागरूकता को लेकर की जा रही माइकिंग बासुकिनाथ : संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत नगर पंचायत बासुकिनाथ खुले में शौचमुक्त बनेगा. नपं अध्यक्ष मंटू कुमार लाहा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना एवं व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण कार्य नपं क्षेत्र के सभी दस वार्डों में कराया जा रहा है. निर्माण कार्य को लेकर क्षेत्र के […]

विज्ञापन

जागरूकता को लेकर की जा रही माइकिंग

बासुकिनाथ : संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत नगर पंचायत बासुकिनाथ खुले में शौचमुक्त बनेगा. नपं अध्यक्ष मंटू कुमार लाहा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना एवं व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण कार्य नपं क्षेत्र के सभी दस वार्डों में कराया जा रहा है. निर्माण कार्य को लेकर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में शनिवार को माइकिंग की गयी. स्वच्छता के महत्व से वार्डवासियों को अवगत कराया जा रहा है. लाभुकों से उन्होंने अपील की है कि शौचालय एवं आवास योजना के लिए लाभुक किसी भी व्यक्ति को किसी तरह की कोई राशि न दें. कार्यालय कर्मी या फिर कोई बिचौलिया शौचालय निर्माण के लिए कोई लाभुकों से यदि
राशि की मांग करती है तो कार्यालय में शिकायत दर्ज करा सकते हैं. त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित कर्मी एवं बिचौलिये पर निश्चित रूप से कारवाई की जायेगी. नपं अध्यक्ष ने बताया कि आवास योजना एवं शौचालय निर्माण हेतु सरकार द्वारा देय राशि सीधे लाभुक के खाते में जमा कराने का प्रावधान है.
शौचालय लाभुकों पर होगी कार्रवाई
नपं के कार्यपालक पदाधिकारी ज्योति कुमार सिंह, नोडल पदाधिकारी सह नगर प्रबंधक सतीश कुमार ने नप के विभिन्न वार्डों के वैसे लाभुक जो व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए अग्रिम राशि लेकर काम शुरू नहीं कराया वैसे लाभुकों पर कार्रवाई की जायेगी. कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि लाभुक जो काम पूर्ण कर लिया है कार्यालय में फोटो जमाकर शौचालय निर्माण की अंतिम किस्त की राशि प्राप्त कर सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola