लिट्टीपाड़ा विस चुनाव : हेमलाल भाजपा प्रत्याशी, साइमन निर्दलीय उतरे

लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे साइमन मरांडी ने सोमवार को बतौर निर्दलीय परचा दाखिल किया है़ नौ अप्रैल को लिट्टीपाड़ा में उपचुनाव होना है़ श्री मरांडी झामुमो के टिकट पर इस क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं. उनकी पत्नी सुशीला हांसदा इस सीट से तीन बार विधायक रह चुकी हैं. पिछले विधानसभा […]
लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे साइमन मरांडी ने सोमवार को बतौर निर्दलीय परचा दाखिल किया है़ नौ अप्रैल को लिट्टीपाड़ा में उपचुनाव होना है़ श्री मरांडी झामुमो के टिकट पर इस क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं. उनकी पत्नी सुशीला हांसदा इस सीट से तीन बार विधायक रह चुकी हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में साइमन ने झामुमो छोड़ भाजपा का दामन थामा था. श्री मरांडी ने कई दलों से उम्मीदवारी को लेकर बातचीत की, पर मामला नहीं बना़ वहीं भाजपा ने हेमलाल मुरमू को उम्मीदवार बनाया है.
सोमवार को केंद्रीय चुनाव समिति के महासचिव जेपी नड्डा ने निर्देश जारी किया है़ प्रदेश चुनाव समिति ने प्रत्याशी चयन के लिए सीएम रघुवर दास व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा को अधिकृत किया था़. 17 मार्च को दुमका में मुख्यमंत्री श्री दास ने संताल परगना के नेता-कार्यकर्ताओं से राय भी ली थी़ वर्तमान में श्री मुरमू भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में वह बरहेट से लड़े थे. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें हराया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




