दिवंगत अनिल की दोनों पत्नियों में आम सहमति बनाने की कोशिशें
Updated at : 21 Mar 2017 5:10 AM (IST)
विज्ञापन

नहीं बनी बात तो बसंत हो सकते हैं प्रत्याशी दुमका: झारखंड मुक्ति मोरचा लिट्टीपाड़ा विधानसभा उप चुनाव को लेकर अपने प्रत्याशी का नाम तय नहीं कर पाया है. दिवंगत विधायक डॉ अनिल मुर्मू की दोनों ही पत्नी युनिकी यूडोरा हांसदा व निशा शबनम द्वारा चुनाव लड़ने की इच्छा जता दिये जाने की वजह से पार्टी […]
विज्ञापन
नहीं बनी बात तो बसंत हो सकते हैं प्रत्याशी
दुमका: झारखंड मुक्ति मोरचा लिट्टीपाड़ा विधानसभा उप चुनाव को लेकर अपने प्रत्याशी का नाम तय नहीं कर पाया है. दिवंगत विधायक डॉ अनिल मुर्मू की दोनों ही पत्नी युनिकी यूडोरा हांसदा व निशा शबनम द्वारा चुनाव लड़ने की इच्छा जता दिये जाने की वजह से पार्टी में असमंजस की स्थिति बनी हुई है.
नहीं बनी बात तो…
रांची में कांग्रेस नेताओं से बातचीत में भी किसी नाम पर अंतिम सहमति नहीं बन पायी है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, अनिल की दोनों पत्नियों में आम सहमति बनाने पर कार्य हो रहा है और उनमें से एक को पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ाने की कोशिशें देर रात तक जारी थी. सूत्र यह भी बताते हैं कि दोनों में से एक के नाम पर सहमति नहीं बनी तो तीसरे नाम के रुप में शिबू सोरेन के पुत्र बसंत सोरेन के नाम पर भी विचार हो सकता है.
युनिकी यूडोरा ने भी खरीदी निर्दलीय प्रत्याशी के लिए परचा
हेमलाल आज करेंगे नामांकन, आयेंगे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई दिग्गज नेता
कुल आठ प्रत्याशियों ने खरीदा नामांकन का परचा
निर्दलीय ज्योतिष बास्की ने किया नामांकन
सोमवार को लिट्टीपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में दुमका जिला के गोपीकांदर कारूडीह, बड़ापाथर निवासी ज्योतिष बास्की ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल कराया है. उन्होंने करीब पौने तीन बजे अपने समर्थकों के साथ अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष पहुंच कर नामांकन परचा दाखिल किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




