पत्नी को विदा न करने पर सास का सिर फोड़ा

Updated at : 11 Mar 2017 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
पत्नी को विदा न करने पर सास का सिर फोड़ा

रामगढ़ : थाना क्षेत्र के संताली टोला में कसियादुम के रहने वाले एक युवक नुनुवा सोरेन ने अपनी सास का सिर फोड़ उसे घायल कर दिया. जानकारी के मुताबिक वह पत्नी को विदा कराने ससुराल गया था, पर सास दुलड़ सोरेन ने उसकी विदाई नहीं की. उग्र होकर दामाद नुनुवा सोरेन ने अपनी सास का […]

विज्ञापन

रामगढ़ : थाना क्षेत्र के संताली टोला में कसियादुम के रहने वाले एक युवक नुनुवा सोरेन ने अपनी सास का सिर फोड़ उसे घायल कर दिया. जानकारी के मुताबिक वह पत्नी को विदा कराने ससुराल गया था, पर सास दुलड़ सोरेन ने उसकी विदाई नहीं की. उग्र होकर दामाद नुनुवा सोरेन ने अपनी सास का सिर फोड़ दिया. बताया गया कि पत्नी शीला मरांडी के साथ वह अक्सर मारपीट करता था. इसलिए वह भागकर मायके आ गयी थी. जिसके बाद वह विदा कराने ससुराल आ धमका. सास दुलाड़ सोरेन ने रामगढ़ थाने में शिकायत की है. उसका इलाज रामगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola